क्यों Mahindra BE 6 है बेस्ट इलेक्ट्रिक कारों में से एक? जानें इसकी 5 दिल जीतने वाली खासियतें

महिंद्रा की BE 6 इलेक्ट्रिक कार भारतीय बाजार में धूम मचा रही है. इस आर्टिकल में हम आपको इस ईवी की 5 खासियतों के बारे में बताएंगे, जो इसे ग्राहकों के लिए खास बनाते हैं. जानिए कीमत, फीचर्स, रेंज और सेफ्टी रेटिंग.

महिंद्रा की कारों का क्रेज इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में काफी ज्यादा है. इस कंपनी की गाड़ियां डीजल इंजन में धमाल मचाती ही हैं, इसके अलावा अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी गदर मचा रही है. सूची में नाम Mahindra BE6 का है, जो बेस्ट इलेक्ट्रिक कारों की आती है. इस आर्टिकल में हम आपको इस ईवी से जुड़ी 5 खासियतों के बारे में जानकारी देंगे, जो इसे बेस्ट बनाते हैं और ग्राहकों का ध्यान खींचते हैं. यदि आपका भी दिल इस इलेक्ट्रिक कार पर आ गया है, तो इसके बारे में पहले जान लीजिए. यहां कीमत, फीचर्स, इंजन, रेंज और सपेक्स के बारे में बताएंगे. 

Mahindra BE 6 की कीमत कितनी है?

महिंद्रा बीई6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 18,90,000 रुपए है. इसके अलावा यदि आप इसका बीई6 फॉर्मूला एडीशन खरीदना चाहते हैं, तो इसके लिए स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 23.69 लाख रुपए लगेंगे. इसमें सिग्नेचर बंपर और न्यू प्रोजेक्टर हैंडलैंप इसे एक अलग लुक देती है, जो फॉर्मूला वाली फील आपको देगी. 

दो बैटरी ऑप्शन और धांसू रेंज 

महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक कार में आपको 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलेगा. इसमें कंपनी ने 59 kWh और 79 kWh का बैटरी फिट किया है. इसमें सबसे खास बात यह है कि महिंद्रा इसमें लाइफटाइम वारंटी (पहले प्राइवेट ऑनर के लिए) दे रही है. 59 kWh बैटरी पैक 231 bhp का पावर जेनरेट करने का पावर रखता है, जबकि 79 kWh वाली बैटरी 286 bhp पावर जेनरेट करने में सक्षम है. दोनों ही वेरिएंट 380 nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है. 59 kWh बैटरी की सर्टिफाइड रेंज 557 से 683 किलोमीटर है. यह कार कुल 8 कलर ऑप्शन के साथ आती है. 

ये भी पढ़ें: ₹20 लाख का बजट और परफेक्ट फैमिली कार की तलाश : Tata Curvv EV लें या नई Tata Sierra EV?

मॉडर्न टेक्नोलॉजी का तड़का 

Mahindra BE6 ईवी में कंपनी ने मॉडर्न टेक्नोलॉजी का जबरदस्त तड़का लगाया है. इसमें आपको पैनोरमिक ग्लास रुफ और एम्बीएंट लाइटिंग मिलती है. इसके अलावा इस कार में 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिलट ड्राइव डिस्प्ले कंपनी ऑफर करती है. इतना ही नहीं, इसमें 16 स्पीकर वाला हर्मन कार्डोंन साउंड सिस्टम मिलेगा. 360 डिग्री कैमरा, ड्यूअल वायरलेस चार्जर और लेवल-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसमें वेंटीलेटेड सीट और ड्यूअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल भी लगाए गए हैं. 

सेफ्टी के मामले में आगे 

महिंद्रा बीई6 इलेक्ट्रिक कार को क्रैश टेस्ट में भारत-NCAP से 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है, जो 2025 में हुआ था. इसे एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 32 में से 31.9 अंक और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 49 में से 45 पॉइंट मिले हैं. इसका मतलब है कि सिर्फ बड़े ही नहीं, बल्कि बच्चों की सुरक्षा के मामले में भी यह कार आगे है. इसके अलावा 6 एयरबैग, ESP, ऑल व्हील्स डिस्क ब्रेक, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा सेंसर मिलेंगे.

फास्ट चार्जिंग का ऑप्शन 

चार्जिंग के मामले में बीई6 काफी ज्यादा फ्लेक्सिबल है. 11 kW के AC चार्जर से इस इलेक्ट्रिक कार को 6 से 8 घंटे में फूल चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा 140/175 kW वाली DC फास्ट चार्जर से केवल 20 मिनट में 20 से 80 पर्सेंट तक चार्ज कर सकते हैं, जो डेली ड्राइव करने वाले लोगों के लिए बढ़िया ऑप्शन है. 

डिजाइन इसे बनाती है खास 

महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां वैसे भी शानदार डिजाइन के लिए पॉपुलर हैं. यही चीज बीई6 इलेक्ट्रिक में भी देखने को मिलती है. इसमें पैनोरमिक ग्लास-रुफ मिलता है, जो एम्बीएंट लाइटिंग के साथ आती है. 455 लीटर का बूटस्पेस कंपनी ऑफर करती है. इसके अलावा 45 लीटर फ्रंट फ्रंक है. 

यह भी पढ़ें: ₹10 लाख से कम बजट में ऑटोमैटिक कार खरीदने का है प्लान? शहर के लिए ये मॉडल बने पहली पसंद, CNG और SUV का भी मिलेगा ऑप्शन


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >