LML ने भारत में उतारे इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और साइकिल, देखें PHOTOs

1 / 1
LML ने भारत में उतारे इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और साइकिल, देखें PHOTOs
फुल स्क्रीन में देखें

LML ने भारत में उतारे इलेक्ट्रिक स्कूटर, बाइक और साइकिल, देखें PHOTOs

LML ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ ई-साइकिल भी उतारा है. इनमें एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर, एलएमएल मूनशॉट इलेक्ट्रिक बाइक और एलएमएल ओरियन इलेक्ट्रिक साइकिल है. कंपनी ने इन तीनों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया है…

LML Electric Scooter Bike Cycle Unveil

एलएमएल ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में एंट्री कर ली है. इस कंपनी ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के साथ ई-साइकिल भी उतारा है. इनमें एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर, एलएमएल मूनशॉट इलेक्ट्रिक बाइक और एलएमएल ओरियन इलेक्ट्रिक साइकिल है. कंपनी ने इन तीनों इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के कॉन्सेप्ट मॉडल रिवील किया है, जबकि अगले साल की दूसरी छमाही में इसके प्रोडक्शन रेडी मॉडल से पर्दा उठेगा.

LML Electric Motorcycle

भारतीय बाजार में एलएमएल की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल मूनशॉट (LML MoonShot Electric Bike) है. यह यूनीक डिजाइन वाला प्रोडक्ट है, जिसका लुक केटीएम बाइक से मिलता-जुलता है. इसका एलईडी हेडलैंप, अपराइट हैंडलबार, बेंच स्टाइल सीट, स्लीक टर्न इंडिकेटर्स इसे अलग ही लुक देते हैं. यह इलेक्ट्रिक बाइक थ्रॉटल ओनली और पेडल असिस्ट जैसे राइडिंग मोड के साथ आयेगी और इसमें यूएसडी फ्रंट फॉर्क्स के साथ मोनोशॉक रियर सस्पेंशन मिलेगा. मूनशॉट को कंपनी स्वैपेबल बैटरी के साथ उतारेगी.

LML Electric Scooter

एलएमएल स्टार इलेक्ट्रिक स्कूटर (LML Star Electric Scooter) मैक्सी स्टाइल का ई-स्कूटर होगा, जिसका लुक और डिजाइन जबरदस्त होगा. इसमें एलईडी डीआरएल, एप्रन माउंटेड एलईडी हेडलैंप, दमदार साइड पैनल और अलग डिजाइन के टेललैंप्स मिलेंगे. इसके साथ ही इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ट्रिपर नैविगेशन समेत कई खूबियां मिलेंगी. इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी मिलेगी. रेंज और स्पीड के मामले में एलएमएल का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दमदार होगा.

LML Electric BiCycle

इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर के अलावा, एलएमएल ने ओरियन (LML Orion Bicycle) नाम से नयी इलेक्ट्रिक साइकिल का कॉन्सेप्ट मॉडल भी पेश किया है. कंपनी इसे अगले साल लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है. यह इलेक्ट्रिक साइकिल गोप्रो माउंट्स, स्मार्ट टेलीमैटिक्स, इनबिल्ट जीपीएस और स्मार्ट स्टोरेज पॉकेट्स के साथ IP67 रेटेड बैटरी पैक के साथ आयेगी. एलएमएल का दावा है कि लुक और फीचर्स के मामले में ओरियन दमदार होने जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >