66.10 लाख में लॉन्च हुई नई Lexus ES 350h, 7.7 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड

टोयोटा की लग्जरी ब्रांड Lexus ने भारत में नई ES 350h हाइब्रिड सेडान लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती कीमत 66.10 लाख रुपये है. कार में 244 hp स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन, 14-इंच टचस्क्रीन, ADAS, 10 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं.

टोयोटा की लग्जरी कार ब्रांड लेक्सस (Lexus) ने भारतीय बाजार में अपनी नई ES 350h हाइब्रिड सेडान लॉन्च कर दी है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66.10 लाख रुपये रखी गई है. कंपनी इसे दो वेरिएंट्स में लेकर आई है. नई Lexus ES 350h में सेल्फ-चार्जिंग हाइब्रिड तकनीक दी गई है. यह कार लग्जरी, परफॉर्मेंस और बेहतर माइलेज का बेहतरीन बैलेंस पेश करती है. आइए इसकी खूबियों को डिटेल में जानते हैं.

2026 Lexus ES 350h: डिजाइन 

डिजाइन की बात करें तो Lexus ने हमेशा की तरह इस बार भी सादगी के साथ प्रीमियम लुक पर फोकस किया है. नई ES 350h का लुक पहले से ज्यादा बोल्ड और क्लासी नजर आता है. वहीं इसका कूपे-स्टाइल रियर इसे और भी स्टाइलिश बनाता है. सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिजाइन में देखने को मिलता है. इस बार कंपनी ने ट्रेडिशनल स्पिंडल ग्रिल की जगह पूरी तरह बंद (Closed) फ्रंट डिजाइन दिया है.

हालांकि, इसमें Lexus की पहचान बन चुके L-शेप LED DRLs को बरकरार रखा गया है. इसके साथ ब्लैक-आउट बंपर, LED हेडलाइट्स और बंपर में दिया गया बड़ा एयर डैम इसे और भी दमदार लुक देता है. वहीं, Lexus का लोगो बोनट पर लगाया गया है.

साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें B-पिलर से C-पिलर तक जाती नई कैरेक्टर लाइन दी गई है. वहीं नीचे का हिस्सा फ्लोटिंग डिजाइन के साथ तैयार किया गया है, जो पहियों तक फैला हुआ दिखाई देता है. पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स दी गई हैं, जिनके बीच में Lexus की ब्रांडिंग इंटीग्रेट की गई है.

2026 Lexus ES 350h: इंजन और पावर

इसमें 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है, जिसे e-CVT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. यह सेटअप मिलकर 244 hp की पावर और 270 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यही वजह है कि यह लग्जरी सेडान सिर्फ 7.7 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. खास बात यह है कि इसका नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन अकेले ही 185 hp की पावर और 235 Nm का टॉर्क देता है. कंपनी इस हाइब्रिड पावरट्रेन पर 8 साल या 2 लाख km (जो पहले हो) की वारंटी भी दे रही है.

ये भी पढ़ें: पलक झपकते ही 100 kmph की स्पीड, जानें ₹77 लाख वाली Mercedes-Benz GLC की 5 खासियत

2026 Lexus ES 350h: इंटीरियर

इसमें Lexus की सिग्नेचर डुअल-टोन ब्राउन और ब्लैक लेदरेट अपहोल्स्ट्री के साथ सॉफ्ट-टच मटेरियल का यूज किया गया है. फीचर्स की बात करें तो सेंटर में 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जबकि मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील पर माउंटेड कंट्रोल्स और 12.3-इंच का LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलता है. 

2026 Lexus ES 350h: कम्फर्ट और सेफ्टी फीचर्स

इसमें 17-स्पीकर वाला Mark Levinson प्रीमियम साउंड सिस्टम दिया गया है. इसके अलावा वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, दो वायरलेस फोन चार्जर, 3-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड और हीटेड फ्रंट सीट्स, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, रियर विंडो सनशेड्स और पावर्ड बूट लिड जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

सेफ्टी के लिए इसमें 10 एयरबैग, 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, ऑटो होल्ड, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और पार्किंग सेंसर दिए गए हैं. वहीं, Lexus Safety System+4 के तहत रडार-गाइडेड क्रूज कंट्रोल समेत कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस (ADAS) फीचर्स भी मिलते हैं.

2026 Lexus ES 350h: कीमत और कम्पटीटर

2026 Lexus ES 350h की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 66.10 लाख रुपये रखी गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट के लिए आपको 71.80 लाख रुपये खर्च करने होंगे. कंपनी ने इसे अपनी लाइनअप में पहले से मौजूद ऑल-इलेक्ट्रिक ES 500e के साथ उतारा है. भारतीय बाजार में यह लग्जरी सेडान Mercedes-Benz, BMW, Audi और Volvo जैसी कंपनियों की हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर देगी.

ये भी पढ़ें: Kia Syros EV से उठा पर्दा! 526Km की रेंज, लाइफटाइम बैटरी वारंटी और Assured Buyback के साथ शुरू हुई बुकिंग


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >