ऑफ-रोड बीस्ट KTM 890 Adventure R Rally अनवील, बिकेंगी सिर्फ 700 पीस

KTM 890 Adventure R Rally एक लिमिटेड एडिशन एडवेंचर बाइक है. इसमें 889cc इंजन, WP XPLOR PRO सस्पेंशन और एडवांस राइडिंग फीचर्स मिलते हैं. केवल 700 यूनिट्स में आने वाली यह बाइक दमदार ऑफ-रोड प्रदर्शन के साथ प्रीमियम सेगमेंट में अपनी खास पहचान बनाती है.

KTM ने अपनी नई 2026 890 Adventure R Rally को अनवील कर दी है, जो एक लिमिटेड एडिशन मॉडल है. यह बाइक KTM के Dakar रेसिंग प्रोग्राम से इंस्पायर्ड है और इसे खास Red Bull ग्राफिक्स के साथ अलग लुक दिया गया है. KTM 890 Adventure R Rally खास तौर पर उन राइडर्स के लिए तैयार किया गया है, जिन्हें फैक्ट्री से ही रैली-ट्यून, प्रोफेशनल-ग्रेड सस्पेंशन और बेहतर एर्गोनॉमिक्स की जरूरत होती है. ऑफ-रोड रेसिंग के लिए डिजाइन की गई यह बाइक एडवांस हार्डवेयर के साथ आती है, जो हाई-परफॉर्मेंस ऑफ-रोडिंग कन्फर्म करता है.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

KTM 890 Adventure R Rally में 889cc का पैरेलल-ट्विन LC8c इंजन दिया गया है, जो 106 hp की पावर और 100 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. यह 6-स्पीड गियरबॉक्स और Quickshifter+ के साथ आता है. बाइक में Rally Mode, एडजस्टेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS और Motor Slip Regulation जैसे एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स मिलते हैं. साथ ही 20 लीटर का फ्यूल टैंक इसे लंबी दूरी की राइडिंग के लिए बेहतर बनाता है.

चेसिस और सस्पेंशन सेटअप

KTM 890 Adventure R Rally में हल्का क्रोमोली स्टील ट्रेलिस (Chromoly Steel Trellis) फ्रेम दिया गया है, जिसमें इंजन को लोड बेयरिंग एलिमेंट्स (Load-Bearing Element) के रूप में इस्तेमाल किया गया है, जिससे इसका ड्राई वेट करीब 200 किलोग्राम रहता है.

सस्पेंशन के लिए इसमें फुली एडजस्टेबल WP XPLOR PRO फ्रंट फोर्क (48 mm, 270 mm ट्रैवल) और WP XPLOR PRO रियर शॉक (270 mm ट्रैवल) दिए गए हैं, जिन्हें खास तौर पर रैली कंडीशन्स के लिए ट्यून किया गया है.

ब्रेकिंग के लिए इसमें Brembo के 320 mm फ्रंट डिस्क (Stylema 4-पिस्टन कैलिपर) और 260 mm रियर डिस्क (2-पिस्टन कैलिपर) मिलते हैं. बाइक में 21-इंच फ्रंट और 18-इंच रियर ट्यूबलेस स्पोक्ड व्हील्स दिए गए हैं, जिनमें Pirelli Scorpion Rally STR टायर लगे हैं. साथ ही 303 mm का ग्राउंड क्लियरेंस इसे कठिन ऑफ-रोड रास्तों पर भी बेहतरीन क्षमता देता है.

खास फीचर्स और इक्विपमेंट

KTM 890 Adventure R Rally में लिमिटेड-एडिशन टच के तौर पर 910 mm हाइट वाली वन-पीस रैली सीट, Factory Racing फुटपेग्स, कार्बन-फाइबर रेडिएटर गार्ड्स और टैंक पैड दिए गए हैं. इसके साथ ही Akrapovic स्लिप-ऑन एग्जॉस्ट और Supersprox Stealth रियर स्प्रॉकेट इसे और ज्यादा परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड बनाते हैं.

टेक्नोलॉजी कि बात करें, तो इसमें 5-इंच TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो KTM Connectivity Unit के साथ आता है. इसके जरिए नेविगेशन, कॉल्स, म्यूजिक और टेलीमेट्री जैसे फीचर्स My KTM App के माध्यम से एक्सेस किए जा सकते हैं. इसके अलावा, बाइक में टू-टोन टैंक और Red Bull KTM Factory Racing लिवरी जैसे रैली-इंस्पायर्ड ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसके रेसिंग लुक को और आकर्षक बनाते हैं.

लॉन्च और कीमत

KTM 890 Adventure R Rally को दुनियाभर में सिर्फ 700 यूनिट्स तक लिमिटेड रखा गया है, जिससे इसकी एक्सक्लूसिविटी और बढ़ जाती है. इसकी शुरुआती कीमत 19,299 पाउंड (लगभग ₹24.28 लाख) तय की गई है और इसकी डिलीवरी अप्रैल 2026 से शुरू होगी. फिलहाल इस बाइक के भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना कम नजर आती है.

यह भी पढ़ें: गर्मियों में क्रूजर बाइक की परफॉर्मेंस कैसे रखें टॉप? जानिए आसान तरीके

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >