KTM 390 Duke और Adventure X हुई महंगी, ₹40000 तक बढ़ी कीमतें

अगर आप KTM 390 Duke या Adventure X खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए है. अब आपको इन दोनों बाइक्स के लिए ज्यादा कीमत चुकनी होगी, क्योंकि कंपनी ने दोनों मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है.

KTM 390 Duke और 390 Adventure X की कीमत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पहले 390 Duke ₹2.99 लाख (एक्स-शोरूम) में मिलती थी, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़कर ₹3.39 लाख हो गई है. यानी कंपनी ने इसमें सीधे ₹40,000 का इजाफा किया है, जिससे यह बाइक अब और ज्यादा प्रीमियम सेगमेंट में पहुंच गई है. वहीं, KTM 390 Adventure X की कीमत अब बढ़कर ₹3.43 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो गई है, जो पहले ₹3.26 लाख थी. यानी इस मॉडल की कीमत में ₹17,000 का इजाफा किया गया है.

क्यों बढ़ी कीमतें?

इन कीमतों में बढ़ोतरी की सबसे बड़ी वजह 350cc से ऊपर की बाइक्स पर ज्यादा GST है. पिछले साल सितंबर में 350cc से ऊपर की बाइक्स पर 40% GST लागू किया गया था. पहले Bajaj Auto इस एक्स्ट्रा टैक्स का कुछ हिस्सा खुद उठती थी, जिससे KTM 390 सीरीज की कीमतों में फर्क नहीं पड़ा. वहीं, दूसरी कंपनियों ने तुरंत कीमतें बढ़ा दी थीं. लेकिन अब कंपनी ने यह स्ट्रैटेजी बदल दी है और पूरा टैक्स सीधे कीमतों में जोड़ दिया गया है. यही कारण है कि अब 390cc सेगमेंट की बाइक्स अचानक महंगी हो गई हैं.

क्या अन्य 390 मॉडल्स भी होंगे महंगे?

फिलहाल कंपनी ने RC 390 और 390 Enduro जैसी अन्य 390 बाइक्स की कीमत बढ़ाने को लेकर कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है. हालांकि, उम्मीद है कि आने वाले समय में इन मॉडल्स की कीमतों में भी इसी तरह का बदलाव देखने को मिल सकता है.

नए ऑप्शन लाने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, KTM अब 350cc से कम इंजन वाली नई बाइक्स पर काम कर रही है, जिससे कम GST (18%) का फायदा मिल सके. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है, कि कंपनी आने वाले समय में 399cc और नई 350cc बाइक्स को एक साथ बाजार में उतारे, जिससे ग्राहकों को कीमत और परफॉर्मेंस के हिसाब से ज्यादा ऑप्शन मिल सके.

यह भी पढ़ें: 10 अप्रैल को आ रही है Royal Enfield की पहली इलेक्ट्रिक बाइक, देखें खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >