वाहन निर्माता कंपनी किआ ने हाल ही में अपनी इलेक्ट्रिक कार Syros EV को पेश किया है. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से इसके प्राइस का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन इसमें वेरिएंट्स, फीचर्स और इंजन के बारे में ग्राहकों को जानकारी दे दी गई है. चलिए हम आपको बताते हैं कि यह कार Nissan EV से कैसे अलग है.
Kia Syros EV Vs Nexon EV: साइज
Kia Syros EV का साइज टाटा नेक्सन ईवी जैसी ही है और इसकी कुल लेंथ 3,995 mm है. इन दोनों एसयूवी में साइज का थोड़ा ही अंतर है. Syros EV 1670 mm के साथ Nexon से ऊंची है. इस इलेक्ट्रिक कार का व्हीलबेस 2,550 mm है. इस मामले में सिरोस नेक्सन ईवी से बड़ा है.
Kia Syros EV Vs Nexon EV: बैटरी और रेंज
किआ सिरोस ईवी में कंपनी 51.4 kWh साइज का बैटरी पैक ऑफर कर रही है, जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी है यानि टाटा नेक्सन भी इससे आगे नहीं है. इसी के चलते इसकी रेंज भी अधिक है. सिरोस की कुल रेंज 526 किलोमीटर बताई जा रही है.
वहीं, TATA Nexon EV में 45 kWh पावर वाली बैटरी पैक लगाया गया है, जिसका रेंज 489 किलोमीटर तक है. वहीं, सिरोस की 42 kWh वाला बैटरी का तय रेंज टाटा नेक्सन ईवी की 30kWh बैटरी से 168 किमी ज्यादा है. इसके अलावा किआ सिरोस ईवी में मिलने वाली इलेक्ट्रिक मोटर 175 bhp की पावर देती है.
Kia Syros EV Vs Nexon EV: चार्जिंग टाइम
किआ सिरोस ईवी में कंपनी द्वारा 7.4kW का एसी चार्जर लगाया गया है, जो 42kWh वाली बैटरी को 6 घंटे में 0 से 100 पर्सेंट चार्ज कर देती है. वहीं, इसके बड़े बैटरी पैक 51.4kWh को 0 से 100 पर्सेंट चार्ज होने में 7 घंटे 15 मिनट का समय लगता है.
वहीं, टाटा नेक्सन ईवी मे मिलने वाली छोटी बैटरी पैक को 0 से 100 पर्सेंट चार्ज होने में 4 घंटे 18 मिनट का समय लगता है, जबकि बड़ी बैटरी को चार्ज होने में 6 घंटे 36 मिनट लगते हैं. सिरोस 100kW तक की डीसी फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है. इसके मुकाबले नेक्सन 60kW तक फास्ट चार्जर को सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें: 2.50 लाख रुपए सस्ती हो गई Mahindra की ये दमदार EV, 500+ KM रेंज के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स
