Jio New Plan: रिलायंस जियो ने लॉन्च किये दो नए प्रीपेड प्लान, Netflix के साथ मिलेगा 84 दिनों तक 3GB डेली डेटा

Jio New Plan: दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के माध्यम से लॉन्च किया गया है. इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा.

  • दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स किसी प्रीपेड बंडल सब्सक्रिप्शन के साथ लॉन्च हुआ

  • जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान के ग्राहकों को मिलेगा नेटफ्लिक्स का ऐक्सेस

Jio Netflix Prepaid Plan Details: रिलायंस जियो ने नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन के साथ आने वाले अपने दो नये ‘जियो-नेटफ्लिक्स प्रीपेड प्लान’ लॉन्च कर दिये हैं. 1099 रुपये की कीमत वाले प्लान के साथ ग्राहकों को प्रतिदिन 2जीबी डेटा मिलेगा. वहीं 1499 रुपये के प्लान के साथ कंपनी प्रतिदिन 3 जीबी डेटा ऑफर कर रही है. दोनों प्लान्स की वैलिडिटी 84 दिनों की है. हालांकि चुनिंदा जियो पोस्टपेड और जियो फाइबर प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन यह पहली बार है कि प्रीपेड प्लान पर नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन उपलब्ध होगा.

दुनिया में पहली बार नेटफ्लिक्स को बंडल टेल्को प्रीपेड प्लान के माध्यम से लॉन्च किया गया है. इस लॉन्च के साथ ही जियो के 40 करोड़ से अधिक प्रीपेड ग्राहकों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन वाले प्लान चुनने का विकल्प मिल जाएगा. नेटफ्लिक्स के साथ, ग्राहक अपने मोबाइल डिवाइस पर कभी भी, कहीं भी, हॉलीवुड से बॉलीवुड, भारतीय क्षेत्रीय फिल्मों और लोकप्रिय टीवी शो देख पाएंगे. दोनों ही प्लान्स को जियो के अन्य प्लान्स की तरह ऑनलाइन या ऑफलाइन रिचार्ज की सुविधा ग्राहकों को मिलेगी.

Also Read: Jio ने 26GHz बैंड में शुरू की 5G सेवा, मिलेगी 2GBPS की टॉप स्पीड

लॉन्च के मौके पर जियो प्लैटफॉर्म्स लिमिटेड के सीईओ, किरण थॉमस ने कहा- हम अपने ग्राहकों के लिए विश्व स्तरीय सेवाएं लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमारे प्रीपेड प्लान के साथ नेटफ्लिक्स बंडल का लॉन्च हमारे संकल्प को प्रदर्शित करने का एक और कदम है. नेटफ्लिक्स जैसे वैश्विक साझेदारों के साथ हमारी साझेदारी मजबूत हुई है और साथ मिलकर हम बाकी दुनिया के अनुसरण के लिए ‘उपयोग के मामले’ तैयार कर रहे हैं.

नेटफ्लिक्स के APAC पार्टनरशिप के उपाध्यक्ष, टोनी जमेक्जकोव्स्की ने कहा- हम जियो के साथ अपने संबंधों का विस्तार करके रोमांचित हैं. पिछले कुछ वर्षों में, हमने कई सफल लोकल शो, वृत्तचित्र और फिल्में लॉन्च की हैं जिन्हें पूरे भारत में दर्शकों द्वारा पसंद किया गया है. जियो के साथ हमारी नयी प्रीपेड बंडल साझेदारी, ग्राहकों को भारतीय कंटेंट के साथ-साथ दुनिया भर के कंटेंट तक पहुंच प्रदान करेगी.

Also Read: Netflix Password: नेटफ्लिक्स पर आज से पासवर्ड शेयरिंग बंद, जानिए क्या है नया नियम

ग्राहक चाहे तो नेटफ्लिक्स ऐप को कई डिवाइस पर डाउनलोड कर सकता है और समान लॉगिन क्रेडेंशियल के साथ उपयोग कर सकता है. किंतु एक बार में केवल एक ही डिवाइस पर इसे देखा जा सकेगा. 1499 रुपयेवाले प्लान में नेटफ्लिक्स को टीवी या लैपटॉप जैसी किसी बड़ी स्क्रीन पर भी स्ट्रीम किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >