Tesla की भारत में डिलीवरी, सिद्धार्थ जैन को मिली India Inc की पहली टेस्ला, Elon Musk ने दी बधाई

Inox Group के Siddharth Jain ने भारत में Tesla की पहली डिलीवरी ली. Elon Musk ने दी बधाई. जानिए कीमत, वेरिएंट और शोरूम डिटेल्स

Tesla India Inc Siddharth Jain Model Y Elon Musk: 2017 की फैक्ट्री विजट के बाद मिली पहली टेस्ला, सपना हुआ साकार. Inox Group के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सिद्धार्थ जैन ने हाल ही में भारत में “India Inc” की पहली Tesla कार की डिलीवरी ली. उन्होंने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “This one’s for you @ElonMusk!!! I am beyond thrilled to receive India Inc’s 1st @Tesla! I have been waiting for this precious moment ever since I visited the Tesla Fremont factory in 2017! Dreams do come true!” इस पोस्ट पर Elon Musk ने संक्षिप्त लेकिन उत्साहजनक जवाब दिया – “Congrats!”

भारत में Tesla की आधिकारिक एंट्री

Tesla ने जुलाई 2025 में भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत की थी, Model Y के साथ. इसकी शुरुआती कीमत ₹60 लाख रखी गई है. अगस्त में दिल्ली के Aerocity में 8,200 वर्ग फुट का दूसरा शोरूम खोला गया, जो National Capital Region में पहला है.

भारत में दो वेरिएंट उपलब्ध हैं:

  • Model Y Rear-Wheel Drive – ₹60.1 लाख ($70,000)
  • Model Y Long-Range – ₹67.8 लाख ($79,000)

भारत में कीमतें क्यों हैं ज्यादा?

अमेरिका, चीन और जर्मनी की तुलना में भारत में Tesla की कीमतें काफी अधिक हैं. उदाहरण के लिए:

  • अमेरिका: ₹38.6 लाख ($44,990)
  • चीन: ₹30.5 लाख ($36,700)
  • जर्मनी: ₹46 लाख ($53,700)

इस अंतर का मुख्य कारण है भारत में लगने वाले भारी आयात शुल्क.

पहले ग्राहक कौन?

हालांकि सिद्धार्थ जैन “India Inc” के पहले ग्राहक हैं, महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक पहले भारतीय नागरिक हैं जिन्होंने Model Y खरीदी.

Tesla Model Y: भारत में पहली टेस्ला कार की डिलीवरी, जानिए कौन बना पहला मालिक

Tesla Model Y: एलन मस्क की 70 लाख वाली कार को भारत में नहीं मिल रहा भाव, बुकिंग्स उम्मीद से कम, यूरोप में भी यही हाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >