निंबू-मिर्ची के बिना Tesla भी अनसेफ! सोशल मीडिया पर छाया भारतीय अंदाज

हैदराबाद के डॉ प्रवीन कोडुरु ने Tesla Model Y की डिलीवरी के बाद पारंपरिक वाहन पूजा की. सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘निंबू-मिर्ची’ वाला अंदाज

भारत में नई गाड़ी खरीदने पर ‘वाहन पूजा’ करना एक पुरानी परंपरा है. चाहे वह पेट्रोल कार हो या इलेक्ट्रिक व्हीकल, लोग मंदिर जाकर नारियल फोड़ते हैं, कुमकुम लगाते हैं और फूलों की माला से सजाते हैं. यह पूजा वाहन की सुरक्षा और समृद्धि की कामना के साथ की जाती है.

हैदराबाद में पहली Tesla Model Y की डिलीवरी

हैदराबाद के प्रसिद्ध लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ प्रवीन कोडुरु ने हाल ही में Tesla Model Y (Ultra Red कलर) खरीदी. उन्होंने मंदिर जाकर पारंपरिक वाहन पूजा की और सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “कोई भी कार, चाहे Tesla ही क्यों न हो, भारतीय संस्कृति में वाहन पूजा के बिना 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग नहीं पा सकती.”

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ‘निंबू-मिर्ची’ वाला अंदाज

तस्वीरों में Tesla मंदिर के बाहर खड़ी है और परिवारजन पारंपरिक पोशाक में पूजा करते दिख रहे हैं. पोस्ट वायरल हो गई और लोगों ने भारतीय परंपरा और आधुनिक तकनीक के मेल की सराहना की. Tesla Club India ने लिखा, “True that!!! Lovely.” एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “Tesla भी निंबू-मिर्ची के बिना सुरक्षित नहीं.” दूसरे ने लिखा, “Auto pilot को भगवान का सहारा चाहिए भारतीय सड़कों पर.”

पोस्ट में तस्वीरें देखें

भारत में Tesla की आधिकारिक एंट्री

Tesla ने जुलाई में भारतीय बाजर में प्रवेश किया और डॉ कोडुरु को हैदराबाद में पहली डिलीवरी मिली. यह घटना भारतीय संस्कृति और तकनीकी प्रगति के अद्भुत संगम को दर्शाती है.

Tesla Model Y: भारत में पहली टेस्ला कार की डिलीवरी, जानिए कौन बना पहला मालिक

Tesla की भारत में डिलीवरी, सिद्धार्थ जैन को मिली India Inc की पहली टेस्ला, Elon Musk ने दी बधाई

Tesla Model Y: एलन मस्क की 70 लाख वाली कार को भारत में नहीं मिल रहा भाव, बुकिंग्स उम्मीद से कम, यूरोप में भी यही हाल

इलेक्‍ट्रिक कार और हाइब्रिड कार की लड़ाई, कौन बनेगा भारत का अगला ऑटो ट्रेंड?

PM मोदी ने लॉन्च की Maruti Suzuki e-VITARA, भारत की पहली ग्लोबल EV

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >