How To : यह सेटिंग कर देंगे तो फाेन में गलत चीजों से दूर रहेगा आपका बच्चा

How To Control Kids Phone – क्या आपका बच्चा भी जरूरत से ज्यादा फोन देखता है? गूगल प्ले के इन फीचर्स का इस्तेमाल कर आप अपने बच्चों की डिवाइस पर कंट्रोल रख सकते हैं.

how to set parental controls on google – आजकल के अधिकांश बच्चे दिनभर मोबाइल से चिपके रहते हैं. बच्चे ये चीजें दरअसल घर और परिवार से ही सीखते हैं. यही नहीं, कई पेरेंट्स कम उम्र में ही बच्चों के हाथ में मोबाइल पकड़ा देते हैं. आगे चलकर बच्चों की इसकी आदत लग जाती है. अगर आपका बच्चा भी जरूरत से ज्यादा फोन देखता है, तो हम आपको बताते हैं कुछ खास तरीके, जिन्हें आजमा कर आप अपने बच्चों की डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं.

गूगल प्ले पासवर्ड प्रोटेक्शन

गूगल प्ले अकाउंट पर पासवर्ड या पिन सेट करना जरूरी है. इससे बच्चे पैरेंटल कंट्रोल सेटिंग में कोई छेड़छाड़ नहीं कर पाएंगे. पासवर्ड प्रोटेक्शन एक सिक्योरिटी प्रॉसेस है, जो कंप्यूटर या मोबाइल के जरिये डेटा की सुरक्षा करता है. यह सिर्फ अधिकृत पासवर्ड वाले को डेटा तक पहुंचने की परमिशन देता है.

Also Read: Google जल्द बंद कर देगा ऐसे अकाउंट्स, जानें क्या है नयी पॉलिसी

गूगल प्ले फैमिली लाइब्रेरी

इससे आप फोन पर बच्चे की एक्टिविटी देख सकते हैं. इसके लिए आपको फैमिली ग्रुप बनाना होगा. सबसे पहले गूगल प्ले ऐप्लिकेशन खोलकर ऊपर दायीं ओर प्रोफाइल आइकॉन पर टैप करना है. अब सेटिंग में जाकर फैमिली पर क्लिक करने के बाद फैमिली लाइब्रेरी के लिए साइन अप करना है. उसके बाद स्क्रीन पर दिये निर्देशों का पालन करें. इस फीचर के जरिये गूगल प्ले से खरीदे गये ऐप्लिकेशन, गेम, फिल्में, टीवी शो पर नजर रख सकते हैं.

कंटेंट फिल्टरिंग

इंटरनेट पर ऐसे कई अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट भी मौजूद हैं, जो बच्चों के मस्तिष्क और व्यक्तित्व पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं. ऐसे में गूगल पेरेंट्स को प्ले स्टोर पर जितना भी कंटेंट है, उसे फिल्टर कर सेटअप करने की अनुमति देता है. माता-पिता बच्चे की उम्र के आधार पर फिल्टर कस्टमाइज कर सकेंगे. इससे बच्चे अपनी उम्र के हिसाब से ही कंटेंट पायेंगे.

Also Read: Google Play Store पर आया ChatGPT App, ऐसे करें प्री-रजिस्टर

ऐप अप्रूवल

गूगल प्ले पर ऐप अप्रूवल एक ऐसा फीचर है, जो माता-पिता के बड़े काम का है. इसके जरिये बच्चे जो भी ऐप इंस्टॉल करने वाले होते हैं उनका रिव्यू, एक्सेप्ट और रिजेक्ट का नोटिफिकेशन माता-पिता के पास जाता है. इसके जरिये माता-पिता उन ऐप्स को कंट्रोल कर सकते हैं, जिन्हें बच्चा ऐक्सेस करता है.

पर्चेज अप्रूवल

गूगल प्ले स्टोर से बच्चे आमतौर पर बेवजह कई सारे ऐप्स और गेम डाउनलोड करते हैं. पैरेंट्स को भी पता नहीं चलता है कि उनके बच्चे मोबाइल पर कौन से गेम परचेज कर रहे हैं. ऐसे में गूगल प्ले का परचेज रिक्वेस्ट फीचर पेरेंट्स के लिए बड़े काम का साबित हो सकता है. बच्चे के अकाउंट में किसी भी खरीदारी को माता-पिता रिजेक्ट कर सकते हैं.

Also Read: ChatGPT और Google Bard को टक्कर देने आया Meta का AI लैंग्वेज मॉडल Llama2

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >