Honor 80, Honor 80 Pro: 160 मेगापिक्सल कैमरा और OLED डिस्प्ले के साथ आया ऑनर का नया स्मार्टफोन

Honor ने अपनी 80 Series (Honor 80 Series) लॉन्च कर दी है. हालांकि कंपनी ने इस सीरीज को फिलहाल चीन में ही पेश किया है. इस सीरीज के तहत Honor 80, Honor 80 Pro और Honor 80 SE फोन लॉन्च किये गए हैं. आइए जानें इन हैंडसेट्स की कीमत और खूबियाें की डीटेल-

Honor 80, Honor 80 Pro: चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी ऑनर ने अपनी 80 सीरीज (Honor 80 Series) की लॉन्चिंग कर दी है. हालांकि कंपनी ने इस सीरीज को फिलहाल चीन में ही पेश किया है. इस सीरीज के तहत Honor 80, Honor 80 Pro और Honor 80 SE फोन लॉन्च किये गए हैं. खूबियों की बात करें, तो इस सीरीज के हैंडसेट Honor 80 Pro में स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 प्रॉसेसर के साथ 6.78 इंच का 1.5K कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. वहीं, Honor 80 में स्नैपड्रैगन 782G प्रॉसेसर और Honor 80 SE में मीडियाटेक Dimensity 900 प्रॉसेसर दिया गया है. तीनों नये हैंडसेट्स एंड्रॉयड 12 के साथ आते हैं.

Honor 80 Pro, Honor 80 SE Price & Availability

Honor 80 Pro स्मार्टफोन की कीमत 3,499 चीनी युआन यानी लगभग 40,000 रुपये से शुरू होती है. इसकी प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है. वहीं, Honor 80 को 2,699 युआन यानी लगभग 31,000 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है. दोनों फोन को ब्लू वेव्स, ब्लैक जेड ग्रीन, पिंक मॉर्निंग ग्लोरी और ब्राइट ब्लैक कलर में खरीदा जा सकेगा. Honor 80 SE की शुरुआती कीमत 2,399 युआन यानी लगभग 27,000 रुपये है. इसे चेरी पिंक कोरल, ब्राइट ब्लैक, मूनलाइट क्रिस्टल और आईसलैंड फैंटसी कलर में खरीदा जा सकेगा.

Also Read: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ आया Honor Play 40 Plus स्मार्टफोन, कीमत जानकर खुश हो जाएंगे आप

Honor 80 Pro Features & Specifications

  • Display : 6.78 inch (1224×2700)

  • Processor : Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1

  • OS : Android 12

  • RAM : 8GB, 12GB

  • Storage : 256GB

  • Front Camera : 50MP + 2MP

  • Rear Camera : 160MP + 50MP + 2.4MP

  • Battery : 4800mAh

  • Honor 80 Features & Specifications

  • Display : 6.67 inch (1080×2400)

  • Processor : Qualcomm Snapdragon 782G SoC

  • OS : Android 12

  • RAM : 12GB

  • Storage : 512GB

  • Front Camera : 32MP

  • Rear Camera : 160MP + 50MP + 2.4MP

  • Battery : 4800mAh

Honor 80 SE Features & Specifications

  • Display : 6.67 inch (1080×2400)

  • Processor : MediaTek Dimensity 900

  • OS : Android 12

  • RAM : 12GB

  • Storage : 256GB

  • Front Camera : 2MP

  • Rear Camera : 64MP + 5MP + 2.4MP

  • Battery : 4600mAh

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >