Honda Shine 125 vs Honda SP 125: कीमत और माइलेज में कौन है असली पैसा वसूल बाइक? देखें कंपैरिजन

Honda Shine 125 और Honda SP 125 में एक ही इंजन मिलता है. लेकिन कीमत, फीचर्स और इक्विपमेंट के मामले में दोनों अलग-अलग हैं. अगर आप रोज ऑफिस या कॉलेज आने-जाने के लिए 125cc की Honda बाइक लेने का सोच रहे हैं तो ये कंपैरिजन आपके काम आ सकती है.

अगर आप भी 125cc सेगमेंट में Honda की बाइक लेने का सोच रहे हैं, तो Shine 125 और SP 125 दो ऐसे ऑप्शन हैं जो ज्यादातर लोगों की पसंद में आते हैं. रोजाना काम पर आने-जाने के लिए जो लोग अच्छी माइलेज, कम खर्च और भरोसेमंद बाइक चाहते हैं, वो अक्सर इन दोनों के बीच कन्फ्यूज हो जाते हैं. दोनों बाइक्स में इंजन और Honda की बेसिक टेक्नोलॉजी लगभग एक जैसी है, लेकिन कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन में थोड़ा फर्क देखने को मिलता है. ऐसे में खरीदारों के लिए ये समझना जरूरी हो जाता है कि दोनों में क्या अंतर है और 125cc सेगमेंट में ये बाइक्स कहां फिट बैठती हैं. आइए फिर जानते है.

इंजन और पावर

अगर इंजन और पावर की बात करें तो आपको Honda Shine 125 में 123.94cc का इंजन मिल जाता है. यह 7,500 rpm पर 10.63 hp की पावर और 6,000 rpm पर 11 Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ ही आपको 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिससे बाइक स्मूथ चलती है.

वहीं Honda SP 125 में भी यही 123.94cc वाला इंजन दिया गया है. हां, इसमें आपको थोड़ा सा ज्यादा पावर मिल जाता है. ये बाइक 10.72 hp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क निकालती है. इसमें भी 5-स्पीड गियरबॉक्स मिल जाता है. कुल मिलकर दोनों बाइक चलाने में लगभग बराबर ही फील देती हैं, बस SP 125 थोड़ी ज्यादा पावरफुल लग सकती है.

कौन देता है ज्यादा माइलेज?

अगर माइलेज की बात करें तो Honda Shine 125 करीब 55 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती है. वहीं Honda SP 125 इस मामले में थोड़ा आगे निकल जाती है. इसमें करीब 65 kmpl तक का माइलेज देने की बात कही जाती है. यानी अगर आपको पेट्रोल बचाने वाली बाइक चाहिए, तो SP 125 थोड़ा ज्यादा फायदा दे सकती है.

फीचर्स के मामले में कौन आगे?

अगर फीचर्स की बात करें तो Honda Shine 125 काफी सिंपल और सीधी-सादी बाइक है. इसमें आपको बेसिक एनालॉग मीटर, पुराने स्टाइल की हैलोजन लाइट और जरूरी स्विचगियर मिल जाते हैं. वहीं Honda SP 125 थोड़ी ज्यादा मॉडर्न फील देती है. इसमें सेमी-डिजिटल मीटर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और थोड़ा ज्यादा कम्फर्टेबल एर्गोनॉमिक्स मिलते हैं.

SP 125 का फ्यूल टैंक डिजाइन और बॉडी ग्राफिक्स भी थोड़ा स्टाइलिश है, जिससे ये ज्यादा अर्बन और प्रीमियम लुक देती है. ब्रेकिंग की बात करें तो दोनों बाइक्स में पीछे 130 mm का ड्रम ब्रेक स्टैंडर्ड मिलता है और आगे डिस्क ब्रेक का ऑप्शन भी दिया जाता है.

दोनों की कितनी है कीमत? 

अगर Honda Shine 125 की बात करें, तो इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹80,852 से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए लगभग ₹85,211 तक जाती है. हाल ही में कंपनी ने इसका एक लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किया है. लिमिटेड एडिशन की कीमत ₹86,211 रखी गई है. Shine 125 को कंपनी ने ऐसे लोगों के लिए बनाया है जो कम बजट में भरोसेमंद और वैल्यू फॉर मनी बाइक चाहते हैं.

अब बात करें Honda SP 125 की, तो ये Shine 125 से थोड़ी महंगी पड़ती है. इसकी कीमत ₹87,878 से शुरू होकर करीब ₹95,465 तक जाती है. ध्यान रहे, ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं. यानी ऑन-रोड कीमत इससे थोड़ी ज्यादा हो सकती है.

यह भी पढ़ें: Mahindra Thar की 3-door और 5-door में कौन है ज्यादा पावरफुल? देखें फुल कंपैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >