75000 रुपये से सस्ते इस स्कूटर में ऐसा क्या है, जिसने इसे बनाया बेस्टसेलर?

1 / 1
75000 रुपये से सस्ते इस स्कूटर में ऐसा क्या है, जिसने इसे बनाया बेस्टसेलर?
फुल स्क्रीन में देखें

75000 रुपये से सस्ते इस स्कूटर में ऐसा क्या है, जिसने इसे बनाया बेस्टसेलर?

होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने पिछले महीने टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter), सुजुकी ऐक्सेस (Suzuki Access), होंडा डियो (Honda Dio) और हीरो प्लेजर (Hero Pleasure) जैसे बेस्ट सेलिंग स्कूटरों को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट सेलिंग स्कूटर (Best Selling Scooter) का खिताब अपने नाम किया.

Why Honda Activa Is Best Selling Scooter?

होंडा एक्टिवा स्कूटर की बादशाहत भारतीय बाजार में आज भी कायम है. पिछले महीने 2 लाख से ज्यादा युनिट्स की बिक्री के साथ यह देश का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बना. यही नहीं, जनवरी से अक्तूबर तक होंडा एक्टिवा लगातार नंबर 1 बना रहा.

बेस्ट सेलिंग स्कूटर्स हैं ये

होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने पिछले महीने टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter), सुजुकी ऐक्सेस (Suzuki Access), होंडा डियो (Honda Dio) और हीरो प्लेजर (Hero Pleasure) जैसे बेस्ट सेलिंग स्कूटरों को पीछे छोड़ते हुए बेस्ट सेलिंग स्कूटर (Best Selling Scooter) का खिताब अपने नाम किया.

30 दिनों में 2 लाख से ज्यादा रही सेल

हों��ा एक्टिवा स्कूटर को पिछले महीने 2,10,623 ग्राहकों ने खरीदा. वहीं, पिछले साल अक्तूबर महीने में होंडा एक्टिवा के 1,96,699 यूनिट्स बिके थे. इस तरह से देखें, तो पिछले साल के मुकाबले इसकी बिक्री 7.08 प्रतिशत बढ़ गई.

टीवीएस जुपिटर दूसरे नंबर पर

टीवीएस जुपिटर (TVS Jupiter) पिछले महीने देश का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर रहा. हैरानी की बात यह है कि होंडा एक्टिवा की तुलना में इसकी बिक्री लगभग एक तिहाई रही. पिछले महीने टीवीएस जुपिटर के खरीदारों की संख्या 77,042 रही. वहीं, सुजुकी ऐक्सेस (Suzuki Access) 49,192 युनिट्स की सेल के साथ तीसरे नंबर पर रही.

Honda Activa नंबर 1 क्यों है?

होंडा एक्टिवा के बेस्ट सेलिंग स्कूटर होने की सबसे बड़ी वजह भारतीय बाजार में मौजूद इसके कई मॉडल हैं. भारत में होंडा अपनी एक्टिवा सीरीज के तहत तीन स्कूटर बेचती है. इनमें होंडा एक्टिवा 6जी (Honda Activa 6G), होंडा एक्टिवा 125 (Honda Activa 125) और होंडा एक्टिवा प्रीमियम एडिशन (Honda Activa Premium Edition) मॉडल्स आते हैं.

Honda Activa के सभी मॉडल्स की प्राइस लिस्ट

Honda Activa 6G की शुरुआती कीमत 73,086 रुपये है, जबकि टॉप वेरिएंट 75,586 रुपये में आता है. Honda Activa 125 मॉडल की कीमत 77,062 रुपये से शुरू होकर 84,235 रुपये तक जाती है. वहीं, Honda Activa Premium Edition की कीमत 76,587 रुपये है. आपको बता दें कि ये सभी कीमतें दिल्ली एक्स-शोरूम की हैं. अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर संभव है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >