अगर आप कम बजट में एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो Hero MotoCorp के इलेक्ट्रिक ब्रांड Vida का Vida VX2 Go आपके लिए एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. Vida VX2 Go की शुरुआती कीमत 50 हजार से भी कम है और यह फिलहाल कंपनी का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर है. खास बात यह है कि इसे बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ खरीदा जा सकता है, जिससे शुरुआत में कम पैसे खर्च करने पड़ते हैं. इसे खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो पहली बार EV खरीदना चाहते हैं और कम कीमत में बेहतर फीचर्स चाहते हैं.
बैटरी सब्सक्रिप्शन से कीमत हुई कम
Hero Vida VX2 Go में 2.2kWh की बैटरी मिलती है. कंपनी इसे Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल के साथ भी बेच रही है. इसका मतलब है कि स्कूटर खरीदते समय आपको बैटरी की पूरी कीमत एक साथ नहीं देनी पड़ती. बैटरी के लिए अलग से सब्सक्रिप्शन लेना होता है. इससे इलेक्ट्रिक स्कूटर की शुरुआती कीमत कम हो जाती है और कम बजट वाले लोग भी आसानी से इसे खरीद सकते हैं.
₹44,990 से शुरू होती है कीमत
BaaS प्लान के साथ Vida VX2 Go की एक्स-शोरूम कीमत ₹44,990 से ₹59,490 के बीच रखी गई है. इस प्राइस रेंज में यह भारत के सबसे किफायती प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल हो जाता है. रोजाना ऑफिस जाने वाले, कॉलेज स्टूडेंट्स और कम बजट वाले परिवारों के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है.
बैटरी इस्तेमाल के लिए देना होगा अलग चार्ज
BaaS मॉडल में स्कूटर खरीदने के बाद ग्राहकों को बैटरी इस्तेमाल करने के लिए अलग से चार्ज देना होगा. यह मंथली प्लान या फिर चलाए गए किलोमीटर के हिसाब से लिया जाता है. यह खर्च लगभग ₹0.90 से ₹1.47 प्रति किलोमीटर तक आता है. मौजूदा पेट्रोल कीमतों के मुकाबले में यह ऑपरेटिंग कॉस्ट काफी कम है, जिससे लंबे समय में अच्छी बचत हो सकती है.
कम खर्च में ज्यादा बचत
इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने का खर्च पेट्रोल स्कूटर के मुकाबले काफी कम होता है. जैसे की, करीब ₹24 की बिजली में 3kWh बैटरी को चार्ज किया जा सकता है और इससे लगभग 100 किलोमीटर तक सफर किया जा सकता है. यानी हर दिन ऑफिस, कॉलेज या बाजार आने-जाने में फ्यूल पर काफी कम खर्च होता है.
दो बैटरी ऑप्शन और आसान चार्जिंग
Vida VX2 Go को 2.2 kWh और 3.4 kWh बैटरी ऑपशंस के साथ खरीदा जा सकता है. इसकी बैटरी रिमूवेबल है, यानी जरूरत पड़ने पर इसे स्कूटर से निकालकर घर, ऑफिस या किसी भी सामान्य 3-पिन सॉकेट से आसानी से चार्ज किया जा सकता है. यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए काम की है, जिनके पास घर पर अलग चार्जिंग पॉइंट उपलब्ध नहीं है.
100 किमी तक की रेंज और 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड
परफॉर्मेंस की बात करें, तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 92 से 100 किलोमीटर तक की रेंज दे सकता है. वहीं इसकी 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड शहर के रोजमर्रा के सफर के लिए काफी मानी जाती है.
फीचर्स भी हैं काफी एडवांस्ड
कम कीमत के बावजूद Hero ने इस स्कूटर में कई एडवांस्ड फीचर्स दिए हैं. इसमें 4.3-इंच का डिजिटल LCD डिस्प्ले मिलता है, जो बैटरी स्टेटस, राइडिंग जानकारी और अन्य जरूरी अपडेट दिखाता है. इसके अलावा ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, स्मार्टफोन ऐप सपोर्ट, जियो-फेंसिंग और एंटी-थेफ्ट ट्रैकिंग जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं.
रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बेहतर ऑप्शन
Vida VX2 Go को दैनिक इस्तेमाल को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसमें आरामदायक सीट, 27.2 लीटर से 33.2 लीटर तक का अंडर-सीट स्टोरेज (वेरिएंट के अनुसार) और चौड़ा फ्लैट फ्लोरबोर्ड मिलता है, जिससे सामान ले जाना आसान हो जाता है. कंपनी इस स्कूटर के साथ 5 साल की वारंटी भी देती है, जो ग्राहकों को ज्यादा भरोसा देती है. कम कीमत, कम रनिंग कॉस्ट, अच्छी रेंज और एडवांस्ड फीचर्स की वजह से Hero Vida VX2 Go उन लोगों के लिए एक बढ़िया ऑप्शन है, जो कम बजट में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं.
यह भी पढ़ें: Hero Vida VX2 खरीदने से पहले जान लें सभी 5 वेरिएंट्स का फर्क, आपके लिए कौन-सा रहेगा बेस्ट?
