अगर आपको भी लगता है कि Hero Splendor Plus Xtec सिर्फ एक नॉर्मल कम्यूटर बाइक है, तो ऐसा नहीं है. Xtec वर्जन के साथ यह अब पहले से कहीं ज्यादा फीचर-लोडेड हो चुकी है. चाहे आप डिस्क वेरिएंट चुनें या ड्रम, दोनों में वही 97.2cc का एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8PS की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है.
अच्छी बात यह है कि Hero ने कम कीमत वाले Drum वेरिएंट से कोई भी जरूरी फीचर नहीं हटाया है. दोनों वेरिएंट में पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluetooth के जरिए कॉल और SMS अलर्ट, रियल-टाइम माइलेज इंडिकेटर, USB चार्जिंग पोर्ट और i3S (Idle Stop-Start System) जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इतना ही नहीं, दोनों का डिजाइन, कलर ऑप्शन और ग्राफिक्स भी बिल्कुल एक जैसे हैं. यानी दोनों के बीच असली फर्क सिर्फ ब्रेकिंग सिस्टम का है. एक में डिस्क ब्रेक मिलता है, जबकि दूसरे में ड्रम ब्रेक.
Hero Splendor Plus Xtec: ड्रम ब्रेक वेरिएंट
करीब ₹81,083 (एक्स-शोरूम) की कीमत पर इसमें Xtec बैज वाले लगभग सभी फीचर्स मिल जाते हैं. बाइक में आगे और पीछे 130mm ड्रम ब्रेक के साथ CBS (Combined Braking System) दिया गया है. इसके अलावा Bluetooth वाला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ, अलॉय व्हील्स और ट्यूबलेस टायर जैसे फीचर्स भी इसमें मौजूद हैं. इसका 112 kg का हल्का वजन इसे ट्रैफिक में चलाना भी आसान बनाता है. अगर आपकी राइडिंग ज्यादातर नॉर्मल सिटी या गांव की सड़कों तक सीमित है, तो यह वेरिएंट आपको किसी फीचर की कमी महसूस नहीं होने देगा.
यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास
Hero Splendor Plus Xtec: डिस्क ब्रेक वेरिएंट
अगर आप थोड़ा ज्यादा बढ़िया ब्रेकिंग चाहते हैं, तो Hero Splendor Plus Xtec Disc वेरिएंट आपके लिए बेहतर ऑप्शन है. इसकी कीमत ₹84,126 (एक्स-शोरूम) है, जो ड्रम वेरिएंट से ₹3,043 ज्यादा है. इस एक्स्ट्रा प्राइस में आपको सबसे बड़ा अपग्रेड 240mm का फ्रंट डिस्क ब्रेक मिलता है. इसकी मदद से फास्ट स्पीड पर ब्रेकिंग ज्यादा असरदार और सेफ होती है. बाकी सब कुछ लगभग वही है. हां, डिस्क ब्रेक की वजह से इसका वजन सिर्फ 1.6 kg बढ़कर 113.6 kg हो जाता है.
आपको कौन सी खरीदनी चाहिए?
अगर आप दोनों वेरिएंट्स के बीच कन्फ्यूज हैं, तो फैसला करना काफी आसान है. बाइक की तरह यहां अलग-अलग वेरिएंट्स में फीचर्स का बड़ा फर्क नहीं मिलता. सिर्फ ₹3,043 ज्यादा खर्च करके आपको सबसे बड़ा फायदा मिलता है फ्रंट डिस्क ब्रेक का.
डिस्क ब्रेक की वजह से बाइक की ब्रेकिंग ज्यादा दमदार हो जाती है. अचानक ब्रेक लगाने के सिचुएशन में यह बेहतर कंट्रोल देता है. अगर आप अक्सर पीछे किसी को बैठाकर चलते हैं, हाईवे पर सफर करते हैं या फिर पहाड़ी इलाकों में स्कूटी चलाते हैं, तो यह एक्स्ट्रा सेफ्टी देता है. अगर आपकी राइडिंग सिर्फ शहर के अंदर स्लो स्पीड तक सीमित नहीं है, तो Disc वेरिएंट चुनना ज्यादा समझदारी भरा फैसला होगा.
यह भी पढ़ें: हर दिन की सवारी के लिए परफेक्ट क्यों है Hero Splendor Plus? जानिए 5 बड़ी वजहें
