Hero Passion Plus खरीदने वालों के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी Disc Brake की बेहतर सेफ्टी

Hero ने अपनी Passion Plus को नए सेफ्टी फीचर्स के साथ अपडेट किया है. अब इसमें आगे डिस्क ब्रेक मिलने से बाइक पहले से ज्यादा सेफ और बेहतर कंट्रोल वाली हो गई है. साथ ही डिजिटल मीटर, USB चार्जिंग और नए फीचर्स इसे डेली यूज के लिए काफी काम का बनाते हैं.

Hero MotoCorp ने अपनी पॉपुलर Hero Passion Plus को नए फ्रंट डिस्क ब्रेक वेरिएंट के साथ लॉन्च कर दिया है. इस नए वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत ₹84,128 रखी गई है. इस अपडेट के साथ सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिस्क ब्रेक का है, जो पहले से बेहतर ब्रेकिंग और ज्यादा सेफ्टी देता है. यानी अब राइडर्स को अचानक ब्रेक लगाने के सिचुएशन में बेहतर कंट्रोल मिलेगा. Hero की यह नई Passion Plus खास तौर पर 100cc कम्यूटर सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश की गई है.

डिस्प्ले भी हुआ अपग्रेड, मिला फुली डिजिटल क्लस्टर

ब्रेकिंग सिस्टम के अपग्रेड के अलावा, इस बाइक में अब नया फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है. इस डिस्प्ले पर आपको स्पीड, माइलेज, फ्यूल लेवल जैसी जरूरी डिटेल्स रियल टाइम में मिलती हैं. साथ ही साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ वार्निंग, लो फ्यूल अलर्ट और राइड से जुड़े कई दूसरे जरूरी नोटिफिकेशन भी दिखाई देते हैं.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

इंजन और माइलेज

अगर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इस बाइक में वही भरोसेमंद 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 5.9kW की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. वहीं, Hero की i3S (Idle Stop-Start System) टेक्नोलॉजी ट्रैफिक में भी फ्यूल बचाने में मदद करती है. इसके चलते कंपनी करीब 71 km/l तक के शानदार माइलेज का दावा करती है.

डिजाइन, फीचर्स और कलर ऑप्शंस

इसमें स्टाइलिश ड्यूल-टोन ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो इसे पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं. वहीं, सेगमेंट-फर्स्ट प्रोजेक्टर हेडलैंप रात में बेहतर विजिबिलिटी के साथ मॉडर्न फील भी देता है. लंबी राइड्स को कम्फर्टेबल बनाने के लिए इसमें पहले से ज्यादा चौड़ी सीट दी गई है. वहीं स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है. नई डिस्क ब्रेक वेरिएंट को कंपनी ने Heavy Grey, Nexus Blue, Dark Industrial Grey और Pearl Red जैसे चार कलर ऑप्शंस में लॉन्च किया है.

यह भी पढ़ें: Hero Splendor Plus Xtec का Disc वेरिएंट खरीदें या Drum? जानें कौन है वैल्यू फॉर मनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >