Hero Motocorp : हीरो के टू-व्हीलर्स हो गए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम

Hero Motocorp Motorcycle Scooter 2-Wheeler Price Hike: हीरो मोटोकॉर्प के सभी दोपहिया वाहनों की एक्स-शोरूम कीमत पर 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए उसने वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है.

Hero Motocorp Price Hike News: देश और दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की कीमत में बढ़ोतरी की है. हीरो मोटोकॉर्प के सभी दोपहिया वाहनों की एक्स-शोरूम कीमत पर 1000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. कंपनी ने कहा कि बढ़ती लागत के असर को कम करने के लिए उसने अपने वाहनों की कीमतों में इजाफा किया है.

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दोपहिया वाहनों के दाम 1,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की है. लागत में हुई वृद्धि के कारण कंपनी यह कदम उठा रही है. हीरो मोटोकॉर्प ने शेयर बाजारों को दी एक सूचना में कहा कि कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अपनी मोटरसाइकिलों और स्कूटरों की शोरूम कीमतों में वृद्धि की है. कंपनी ने कहा कि लागत मुद्रास्फीति के प्रभाव को आंशिक रूप से दूर करने के लिए मूल्य संशोधन आवश्यक हो गया है. यह वृद्धि 1,000 रुपये तक होगी. मूल्यवृद्धि विभिन्न मॉडलों और बाजारों के हिसाब से अलग-अलग होगी. (इनपुट – भाषा)

Also Read: Hero MotoCorp का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर अगले महीने इस दिन होगा लॉन्च, जानें कितनी होगी कीमत

हीरो मोटोकॉर्प ने अपने वाहनों की कीमत में 1,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. कंपनी ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि लागत मुद्रास्फीति के प्रभाव को आंशिक रूप से ऑफसेट करने के लिए मूल्य संशोधन की जरूरत है. मॉडल और बाजार के आधार पर कीमतों में बढ़ोतरी अलग-अलग हो सकती है. दूसरी ओर, हीरो मोटोकॉर्प आगामी 7 अक्तूबर 2022 को अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी पहले ही अपने डीलरों, निवेशकों और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूटर्स को लॉन्च के लिए इन्विटेशन भेज चुकी है. यह लॉन्च इवेंट राजस्थान के जयपुर में होगा. नया हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के नये Vida (वीडा) सब-ब्रांड के तहत आयेगा, जो खासतौर पर मौजूदा उभरते मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लिए तैयार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >