Hero MotoCorp ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल ब्रांड VIDA को अब भारत से बाहर भी पहुंचा दिया है. कंपनी ने नेपाल को अपना पहला विदेशी बाजार चुना है. Hero ने नेपाल की CG Motors के साथ मिलकर वहां VIDA VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर और Dirt.e K3 इलेक्ट्रिक ऑफ-रोड बाइक लॉन्च की है. खास बात यह है कि Hero ने सिर्फ एक नहीं, बल्कि दो अलग-अलग तरह के कस्टमर्स को ध्यान में रखकर एंट्री की है. जहां रोजाना आने-जाने वालों के लिए VIDA VX2 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किया गया है, वहीं एडवेंचर और ऑफ-रोड राइडिंग पसंद करने वाले यंग राइडर्स के लिए Dirt.e K3 इलेक्ट्रिक बाइक उतारी गई है.
VIDA VX2 Plus और VX2 Go की खासियतें
- Hero Vida VX2 को कंपनी ने दो वेरिएंट- VX2 Plus और VX2 Go में पेश किया है.
- दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटर रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ आते हैं. इन्हें घर पर नॉर्मल 5A सॉकेट से आसानी से चार्ज किया जा सकता है. अगर जल्दी चार्ज करना हो तो DC फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है.
- इसके अलावा, नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, OTA सॉफ्टवेयर अपडेट और My VIDA ऐप जैसी कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स भी दिए गए हैं.
- VX2 Plus की बात करें तो इसमें 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां मिलती हैं, जिससे कुल बैटरी कैपेसिटी 4.4 kWh हो जाती है.
- कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 140 km तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देता है.
- इसकी टॉप स्पीड 90 km/h है. यह महज 3.1 सेकेंड में 0 से 40 km/h की स्पीड पकड़ लेता है.
- DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 80% तक चार्ज होने में करीब 65 मिनट का समय लगता है.
- बात करें VX2 Go की तो इसमें 2.2 kWh की एक रिमूवेबल बैटरी मिलती है.
- कंपनी के अनुसार फुल चार्ज पर 75 km तक की रियल-वर्ल्ड रेंज देती है.
- इसकी टॉप स्पीड 70 km/h है, जबकि 0 से 40 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ने में इसे 4.2 सेकेंड का समय लगता है.
Dirt.e K3 की खासियतें
- इसकी सबसे खास बात यह है कि बाइक का साइज तीन स्टेप में एडजस्ट किया जा सकता है. यानी जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होगा, बाइक भी उसके हिसाब से एडजस्ट होती जाएगी.
- इस इलेक्ट्रिक बाइक में 350W का मोटर और 360Wh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है.
- कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह राइडिंग मोड और रास्ते के हिसाब से करीब 3 घंटे तक चल सकती है.
- खास बात यह है कि माता-पिता एक खास ऐप की मदद से बाइक की स्पीड और एक्सीलरेशन को कंट्रोल कर सकते हैं.
- इसकी बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है.
ये भी पढ़ें: Suzuki E-Access इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या फीचर्स मिलते हैं? खरीदने से पहले जान लें
