Hero MotoCorp ने घटाई बाइक और स्कूटर की कीमतें, Splendor से Xoom तक सब सस्ते

हीरो मोटोकॉर्प ने GST 2.0 के तहत Hero Splendor, Karizma, HF Deluxe, Glamour X और Destini जैसे मॉडल्स की कीमतों में ₹6,417 से ₹15,743 तक की कटौती की है, जानिए कौन सी बाइक कितनी सस्ती हुई

भारत की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) ने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने GST 2.0 के तहत Hero Splendor से Xoom तक अपनी पूरी बाइक और स्कूटर रेंज की कीमतों में ₹6,417 से ₹15,743 तक की कटौती की है. यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा, जो नवरात्रि और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों से ठीक पहले आया है.

क्यों है यह फैसला खास?

त्योहारी सीजन में टू-व्हीलर की बिक्री चरम पर होती है. ऐसे में हीरो मोटोकॉर्प का यह कदम ग्राहकों को सस्ती कीमतों पर बेहतरीन विकल्प देने के साथ-साथ बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करेगा.

कौन-कौन से मॉडल हुए सस्ते?

Hero Splendor+ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक स्प्लेंडर प्लस की कीमत में ₹6,820 की कटौती हुई है.

Hero HF Deluxe किफायती और माइलेज फ्रेंडली HF Deluxe अब ₹5,805 सस्ती हो गई है.

Hero Passion+ पैशन प्लस की कीमत में ₹6,500 की गिरावट आई है.

Hero Super Splendor XTEC इस फीचर-लोडेड बाइक पर ₹7,254 की बचत मिलेगी.

Hero Glamour X क्रूज कंट्रोल और बड़े डिस्प्ले वाली Glamour X अब ₹7,813 सस्ती है.

स्कूटर सेगमेंट में भी जबरदस्त कटौती

Hero Destini 125 125cc स्कूटर Destini की कीमत में ₹7,197 की कमी आई है.

Hero Pleasure+ प्लीजर प्लस अब ₹6,417 सस्ती हो गई है.

Hero Xoom 110/125/160 Xoom रेंज में ₹6,597 से ₹11,602 तक की कटौती हुई है.

पावरफुल बाइक्स पर सबसे ज्यादा फायदा

Hero Karizma 210 सबसे ज्यादा कटौती ₹15,743 करिज्मा 210 पर हुई है.

Hero Xtreme 125R/160R/250R Xtreme रेंज में ₹8,010 से ₹14,055 तक की कीमतें घटी हैं.

Hero Xpulse 210 ऑफ-रोड बाइक Xpulse 210 अब ₹14,516 सस्ती है.

ऑटो सेक्टर को मिलेगा बूम, सियाम ने बताया जीएसटी कटौती का असर

HMSI ने 350cc तक के मॉडल की कीमतें घटाईं, ग्राहकों को मिलेगा GST कटौती का लाभ

1 लाख से कम में मिल रही ये 3 स्टाइलिश और दमदार 125cc बाइक्स

Royal Enfield EV: रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक बाइक ने मचाया धमाल, प्रोटोटाइप ने जीता प्रतिष्ठित अवॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >