भारतीय ऑटो बाजार में 100cc से 110cc सेगमेंट की बाइक्स की मांग हमेशा बनी रहती है. कम बजट में रोजाना आने-जाने के लिए लोग टिकाऊ और बेहतर माइलेज देने वाली बाइक तलाशते हैं. अगर आपका बजट 60 हजार रुपये के आसपास है, तो हीरो HF डिलक्स और TVS रेडियॉन दो बेहतरीन ऑप्शन हैं. आइए जानते हैं, कि आपके लिए कौन-सी बाइक सबसे सही रहेगी.
Hero HF Deluxe Vs TVS Radeon: इंजन और परफॉर्मेंस
हीरो HF डिलक्स में 97.2 cc का एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन मिलता है. यह इंजन 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका इंजन काफी भरोसेमंद है और लंबे समय तक बिना किसी परेशानी के चलता है.
दूसरी तरफ TVS रेडियॉन में 109.7 cc का इंजन दिया गया है. यह इंजन 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. ज्यादा सीसी का इंजन होने के कारण TVS रेडियॉन में थोड़ा बेहतर पिकअप और ज्यादा पावर महसूस होती है.
Hero HF Deluxe Vs TVS Radeon: डिजाइन और फीचर्स
हीरो HF डिलक्स का डिजाइन काफी सिंपल और पारंपरिक है. यह बाइक शहर के भारी ट्रैफिक में चलाने में बहुत आसान है, क्योंकि इसका वजन केवल 110 किलोग्राम (KG) है. इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और अलॉय व्हील जैसे जरूरी फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: TVS Raider 125 या फिर Honda Shine SP 125: ₹1 लाख की बजट में किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?
TVS रेडियॉन का डिजाइन थोड़ा ज्यादा प्रीमियम और मजबूत दिखता है. इसमें लंबी और आरामदायक सीट दी गई है, जो लंबी यात्रा के दौरान राइडर को आराम देती है. इसमें क्रोम फिनिश और मजबूत बॉडी पैनल मिलते हैं, जो इसे एक अलग पहचान देते हैं.
Hero HF Deluxe Vs TVS Radeon: माइलेज और मेंटेनेंस
माइलेज के मामले में दोनों ही बाइक्स शानदार प्रदर्शन करती हैं. हीरो HF डिलक्स आसानी से 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है. हीरो का सर्विस नेटवर्क बहुत बड़ा है, जिससे इसके स्पेयर पार्ट्स सस्ते और आसानी से मिल जाते हैं.
TVS रेडियॉन भी लगभग 65 से 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है. इसका मेंटेनेंस खर्च भी काफी कम है.
ये भी पढ़ें: Pulsar N160 के 3 मॉडल में क्या फर्क? ₹1.32 लाख से शुरू कीमत, टॉप मॉडल में मिले ये शानदार फीचर्स
Hero HF Deluxe Vs TVS Radeon: कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)
कीमत की बात करें, तो दिल्ली में हीरो HF डिलक्स के बेस ऑल ब्लैक वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 59,477 रुपये है.
वहीं TVS रेडियॉन के ऑल ब्लैक एडिशन वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत दिल्ली में लगभग 58,450 रुपये है. दोनों ही बाइक्स 60 हजार रुपये के शुरुआती एक्स-शोरूम बजट में आसानी से फिट बैठती हैं.
कौन-सी बाइक खरीदें?
अगर आपकी प्राथमिकता हल्का वजन, भरोसेमंद इंजन और पूरे देश में आसान सर्विस सपोर्ट है, तो हीरो HF डिलक्स आपके लिए सही पसंद है.
अगर आपको थोड़ा ज्यादा पावरफुल इंजन, ज्यादा आरामदायक सीट और प्रीमियम लुक चाहिए, तो TVS रेडियॉन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित होगी.
