Hero Glamour X या Bajaj Pulsar: 125cc वाली कौन-सी बाइक है ज्यादा दमदार? खरीदने से पहले जान लें

हीरो ग्लैमर एक्स और बजाज पल्सर 125, दोनों ही 125cc सेगमेंट की दमदार बाइकें हैं. इस लेख में हम इनके इंजन, फीचर्स और कीमत का विस्तार से एनालिसिस करेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही बाइक चुन सकें.

यदि आप रोजान आने-जाने के लिए एक शानदार और दमदार 125सीसी बाइक लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए ही है. देश की सड़कों पर कम कीमत में कई ऐसी बाइकें हैं, जिनका क्रेज ग्राहकों के बीच काफी ज्यादा है. उसी में हीरो मोटोकॉर्प और बजाज कंपनी का नाम भी है, जिनकी 2 बाइकों ने राइडर्स का दिल जीता है. दरअसल, हम बात Hero Glamour X और Bajaj Pulsar की कर रहे हैं, जो 125cc सेगमेंट में एक-दूसरे को कड़ी चुनौती देती है. इस आर्टिकल में दोनों के बीच कंपैरिजन करेंगे और जानेंगे कि किसे खरीदना आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है. इनके इंजन, फीचर्स और कीमत की तुलना करेंगे.

Hero Glamour X vs Bajaj Pulsar 125: इंजन और परफॉर्मेंस 

हीरो ग्लैमर एक्स में 124.7 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है. यह इंजन 8250 rpm पर 11.4 bhp की ताकत और 6500 rpm पर 10.5 nm टॉर्क जेनरेट करने का पावर रखता है. इसे 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. फ्यूल डिलीवरी के लिए FI टेक्नोलॉजी सिस्टम दिया गया है. इसके इंजन को किक और सेल्फ से स्टार्ट किया जा सकता है.

वहीं, बजाज प्लसर में 124.4 सीसी, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, DTS-i इंजन मिलता है. यह इंजन 8500 rpm पर 11.8 ps की ताकत और 6500 rpm पर 10.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. इसे भी 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. इसके अलावा ट्विन-स्पार्क, DTS-i टेक इग्नीशन मिलता है.

Hero Glamour X vs Bajaj Pulsar 125: मॉडर्न फीचर्स 

मॉडर्न फीचर्स की बात करें, तो हीरो ग्लैमर एक्स 125 में 3 अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें इको, रोड और पावर शामिल हैं. इसके अलावा क्रूज कंट्रोल दिया गया है, जो इसे हाइवे पर स्थिर राइड देने में हेल्प करता है. यह फीचर आमतौर पर कारों में ज्यादा देखने को मिलता है. आइडियल स्टार्ट/स्टॉप सिस्टम, मल्टीकलर कंसोल (डिजिटल डिस्प्ले ब्लूटूथ, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, एवरेज फ्यूल इकॉनोमी और डिस्टेंस-टू-एम्पटी), यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और ऑल एलईडी सेटअप मिलता है.

दूसरी ओर बजाज प्लसर 125 में एलईडी हेडलैंप एंड इन्डिकेटर, मस्कुलर टैंक, कार्बन-फाइबर ग्राफिक्स, वाइब्रेट कलर एक्सेंट, स्मोक्ड वाइजर, डिजिटल एनालॉग कंसोल ट्रैकिंग स्पीड, फ्यूल लीवर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, कॉल एंड एसएमएस अलर्ट और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं.

Hero Glamour X vs Bajaj Pulsar 125: सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी पर नजर डालें, तो ग्लैमर एक्स 125 में कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), पैनिक ब्रेक अलर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक एंड रियर ड्रम ब्रेक, साइड स्टैंड इंजन कट ऑफ और टेललैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे. वहीं, बजाज प्लसर 125 में कंपनी कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम (CBS), एंटी स्किड टेक्नोलॉजी, फ्रंट डिस्क ब्रेक, ट्यूबलेस टायर्स, वाइड व्हीलबेस, AHO/हैलोजन हेडलैंप और इंजन कील स्विच लगे हुए हैं.

Hero Glamour X vs Bajaj Pulsar 125: कीमत 

  • Hero Glamour X की शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 88,517 रुपये है.
  • Bajaj Pulsar 125 की स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइस 92,341 रुपये है.

ये भी पढ़ें:एक जैसी दिखती हैं Avore EX2 और EX2 S, लेकिन खरीदने से पहले जानें फीचर्स और कीमत का फर्क



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >