Elon Musk ने किया हिंदी में ट्वीट? Twitter पर लिखा ‘लॉलीपॉप लागेलू’…

दुनियाभर में ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारियों की तैयारी चल रही है. इस बीच एलन मस्क ट्विटर पर बड़े एक्टिव हैं और अब ऐसी खबरें हैं कि उनका एक ट्वीट हिंदी में सामने आया है. क्या है इसकी हकीकत? आइए जानें-

Elon Musk Hindi Tweet: माइक्रोब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म ट्विटर खरीदने के बाद एलन मस्क इसमें एक-एक कर कई बदलाव करते जा रहे हैं. दुनियाभर में ट्विटर के लगभग आधे कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी चल रही है. इस बीच एलन मस्क ट्विटर पर बड़े एक्टिव हैं और अब ऐसी खबरें हैं कि उनका एक ट्वीट हिंदी में सामने आया है. क्या है इसकी हकीकत? आइए जानें-

‘कमरिया करे लपालप…’

शनिवार सुबह एलन मस्क के वेरिफाइड ट्विटर अकाउंट से हिंदी में ट्वीट देखकर हर कोई हैरान रह गया. एक ट्वीट में लिखा- ‘बड़े-बड़े देशों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं. है ना?’ एक और ट्वीट में लिखा था-‘कमरिया करे लपालप की लॉलीपॉप लागेलू’.

Elon Musk का वेरिफाइड अकाउंट नहीं है यह

ये ट्वीट्स बेशक एलन मस्क के नाम पर हों, लेकिन यूजरनेम देखने से ही आपको पता चल जाएगा कि यह एलन मस्क का आधिकारिक अकाउंट नहीं है. एलन मस्क का ट्विटर यूजरनेम @elonmusk है. वहीं, जिस अकाउंट से हिंदी में ट्वीट्स किये जा रहे हैं, उसका यूजरनेम @iawoolford है. इसका मतलब यह हुआ कि हिंदी में किये जा रहे ये ट्वीट्स एलन मस्क नहीं, बल्कि कोई और कर रहा है.

एलन मस्क के नाम से कौन कर रहा है ट्वीट?

एलन मस्क के नाम से ये ट्वीट्स् जिस यूजरनेम से किया गया है, उससे पता चलता है कि यह वेरिफाइड अकाउंट दरअसल ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न स्थित ला ट्रोब यूनिवर्सिटी में हिंदी के प्रोफेसर डॉ इयान वूलफोर्ड का है. पहले भी हिंदी भाषा में ट्वीट करते रहे वूलफोर्ड ने अपना प्रोफाइल फोटो, नाम और कवर फोटो बदलकर मस्क की तरह लगा ली है, जिससे ट्विटर यूजर्स को यह भ्रम हो रहा है कि ये ट्वीट्स एलन मस्क ने ही किये हैं.

Also Read: Twitter Blue Tick के चार्ज पर मीम शेयर कर बुरे फंसे Elon Musk, ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >