Harley-Davidson लाई नई मिनी ई-बाइक, 3 सेकेंड में पकड़ लेगी 48kmph की रफ्तार

Harley-Davidson की इलेक्ट्रिक ब्रांड LiveWire ने S4 Honcho Trail और Street का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है. दोनों इलेक्ट्रिक मिनी-बाइक्स 95kmph की टॉप स्पीड, 85KM तक की WMTC रेंज और 3.48kWh रिमूवेबल बैटरी पैक के साथ आती हैं.

इलेक्ट्रिक बाइक सेगमेंट में अब सिर्फ हाई-स्पीड और प्रीमियम मॉडल्स ही नहीं, बल्कि छोटे आकार में दमदार परफॉर्मेंस देने वाली बाइक्स की भी एंट्री हो रही है. इसी कड़ी में Harley-Davidson की इलेक्ट्रिक ब्रांड LiveWire ने अपनी नई S4 Honcho Trail और S4 Honcho Street को पेश किया है. दोनों बाइक की खासियत यह है कि ये दोनों इलेक्ट्रिक बाइक्स एडवेंचर और सिटी राइडिंग का मजा एक साथ देने का दावा करती हैं. ये दोनों मॉडल 125cc मोटरसाइकिल के बराबर परफॉर्मेंस देने के लिए तैयार किए गए हैं और आने वाले महीनों में अमेरिकी बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे.

परफॉर्मेंस में नहीं है कोई कमी

LiveWire S4 Honcho Trail और Street दोनों की टॉप स्पीड 95 किमी/घंटा है. कंपनी के मुताबिक, ये इलेक्ट्रिक बाइक 0 से 48 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 3 सेकंड में हासिल कर सकती हैं. दोनों मॉडल्स में रिवर्स मोड भी स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर दिया गया है. Trail वेरिएंट का वजन 115 किलोग्राम है, जबकि Street वेरिएंट 121 किलोग्राम का है. वहीं दोनों में सीट हाइट 813mm और 787mm रखी गई है. दोनों मॉडल्स में 12-इंच के पहिए दिए गए हैं.

रिमूवेबल बैटरी के साथ शानदार रेंज

इन इलेक्ट्रिक बाइक्स में ड्यूल रिमूवेबल बैटरी सेटअप दिया गया है, जिसकी कुल क्षमता 3.48kWh है. कंपनी का दावा है कि WMTC मानकों के अनुसार ये बाइक एक बार चार्ज करने पर 85 किलोमीटर तक की रेंज दे सकती हैं. वहीं अगर इन्हें 32 किमी/घंटा की एक ही स्पीड पर चलाई जाए तो रेंज 117 किलोमीटर तक पहुंच सकती है. साथ ही बैटरियों को बाइक से निकालकर अलग से भी चार्ज किया जा सकता है, जो खासतौर पर अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है. नॉर्मल 110V घरेलू सॉकेट से बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज होने में करीब 2 घंटे का समय लगता है.

Trail और Street में क्या है अंतर?

हालांकि दोनों मॉडल्स एक ही प्लेटफॉर्म पर आधारित हैं, लेकिन इनके इस्तेमाल का मकसद अलग-अलग है. S4 Honcho Trail को हल्की ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर राइडिंग को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जबकि S4 Honcho Street शहरों में रोजमर्रा की सवारी और कम्यूटिंग के लिए डिजाइन की गई है. कंपनी दोनों बाइक्स के लिए कई एक्सेसरीज भी उपलब्ध कराएगी, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार इन्हें कस्टमाइज कर सकेंगे.

नए राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार

LiveWire का कहना है कि S4 Honcho प्लेटफॉर्म को खास तौर पर नए राइडर्स, शहरी यात्रियों, RV ट्रैवलर्स और एडवेंचर पसंद करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. रिमूवेबल बैटरी की सुविधा उन लोगों के लिए भी फायदेमंद होगी, जिनके पास घर पर चार्जिंग की व्यवस्था नहीं है.

KYMCO कर रही है प्रॉडक्शन

S4 Honcho रेंज का प्रोडक्शन पॉपुलर टू-व्हीलर ताइवानी कंपनी KYMCO कर रही है. कंपनी ने मई 2026 के आखिर में इनका प्रोडक्शन शुरू किया है. KYMCO ने LiveWire के साथ पार्टनरशिप में है. इन बाइक्स की बिक्री Harley-Davidson के इंटरनेशनल डीलर नेटवर्क के जरिए की जाएगी.

कीमत और उपलब्धता

अमेरिकी बाजार में LiveWire S4 Honcho Trail की कीमत 4,999 डॉलर (करीब 4.3 लाख रुपये) रखी गई है, जबकि S4 Honcho Street की कीमत 5,499 डॉलर (करीब 4.7 लाख रुपये) है. इनकी पहली डिलीवरी इसी साल शुरू होगी. फिलहाल कंपनी ने इन इलेक्ट्रिक मिनी-बाइक्स को भारतीय बाजार में लॉन्च करने को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

यह भी पढ़ें: चाहे आप Honda Activa चलाते हो या TVS Jupiter, यह एक आसान हैक बढ़ा सकता है आपकी माइलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >