Ferrari 12Cilindri में सैर करते दिखे हार्दिक पंड्या, जानें इस लग्जरी कार की कीमत और खूबियां

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या एक बार फिर अपनी लग्जरी कार को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वे शानदार Ferrari 12Cilindri चलाते नजर आए. दमदार V12 इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस यह सुपरकार परफॉर्मेंस और लग्जरी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन मानी जाती है.

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या को लग्जरी कारों का काफी शौक है. हाल ही में उनकी एक नई झलक ने कार प्रेमियों का ध्यान फिर अपनी ओर खींच लिया है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में हार्दिक शानदार Ferrari 12Cilindri चलाते हुए नजर आए. जैसे ही यह वीडियो सामने आया, देखते ही देखते फैंस और कार लवर्स के बीच तेजी से वायरल हो गया. आइए इस गाड़ी की खूबियों पर एक नजर डालते हैं.

Ferrari 12Cilindri की डिजाइन 

Ferrari की नई Ferrari 12Cilindri अपने साथ कंपनी के क्लासिक फ्रंट-इंजन ग्रैंड टूरर की विरासत को आगे बढ़ाती है. इसके डिजाइन को देखते ही आपको पुरानी आइकॉनिक Ferrari 365 GTB/4 Daytona की याद आ सकती है. लंबा और खूबसूरती से तराशा हुआ बोनट, स्लिम LED लाइट्स और बिल्कुल क्लीन फ्रंट डिजाइन इसे बेहद प्रीमियम और स्पोर्टी लुक देते हैं.

कार का चौड़ा स्टांस और एयरोडायनामिक बॉडी इसे काफी हटकर बनाती हैं. पीछे की तरफ क्वाड टेलपाइप्स और इंटीग्रेटेड स्पॉइलर इसे और भी आकर्षक बनाते हैं. कार में एक्टिव एयरोडायनामिक एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो तेज रफ्तार पर भी बेहतर स्टेबिलिटी बनाए रखने में मदद करते हैं.

Ferrari 12cilindri (photo: ferrari)

Ferrari 12Cilindri की इंजन

Ferrari 12Cilindri की असली ताकत इसका दमदार 6.5-लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड V12 इंजन है. यह इंजन करीब 819 bhp की पावर और 678 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसे 8-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो सारी ताकत सीधे रियर व्हील्स तक पहुंचाता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो यह सुपरकार वाकई हैरान कर देती है. 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ करीब 2.9 सेकंड लगते हैं, जबकि इसकी टॉप स्पीड 340 किमी/घंटा से भी ज्यादा है.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

कार के केबिन Ferrari की मॉडर्न डुअल-कॉकपिट डिजाइन फिलॉसफी को साफ दिखाता है. ड्राइवर के सामने बड़ा डिजिटल डिस्प्ले मिलता है, जबकि बीच में बड़ा इंफोटेनमेंट स्क्रीन दिया गया है और पैसेंजर के लिए अलग से डिस्प्ले भी मौजूद है. कार के सेंटर में 10.25-इंच का टचस्क्रीन है, जिससे इंफोटेनमेंट और क्लाइमेट कंट्रोल दोनों ऑपरेट किए जा सकते हैं. इसके साथ 8.8-इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और 15.6-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिया गया है.

केबिन में कार्बन फाइबर, एल्युमिनियम एक्सेंट और हाई-ग्रेड लेदर जैसे प्रीमियम मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. वहीं Ferrari ने इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम और लेटेस्ट ड्राइविंग इलेक्ट्रॉनिक्स भी जोड़े हैं.

कितनी है कीमत?

Ferrari 12Cilindri की कीमत भारत में करीब ₹8.50 करोड़ (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पंड्या के पास जो Ferrari 12Cilindri है, उसकी कुल कीमत लगभग ₹12 करोड़ बताई जा रही है.

यह भी पढ़ें: 1 अप्रैल से महंगी होंगी Mercedes-Benz की कारें, सभी मॉडल्स के बढ़ेंगे दाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >