How To Apply Voter Card Online: गुजरात और हिमाचल में अब भी वोटर कार्ड नहीं बनवाया, तो जानें ऑनलाइन तरीका

How To Apply Voter Card Online: गुजरात और हिमाचल चुनाव में आपके पास वोट डालने और अपनी पसंद की सरकार चुनने का मौका है. चुनाव में वोट देने के लिए मतदाता पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है. अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपकी उम्र 18 साल से अधिक है, तो आप वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

How To Apply Voter Card Online: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की रणभेरी जल्द बजनेवाली है. चुनाव आयोग ने हिमाचल के चुनाव तारीख की घोषणा कर दी है. वहीं, गुजरात चुनाव के तारीखों का ऐलान दिवाली के बाद होना है. गुजरात में विधानसभा की 182 और हिमाचल में 68 सीटें हैं. इस चुनाव में आपके पास वोट डालने और अपनी पसंद की सरकार चुनने का मौका है.

वोट देने का अधिकार

भारत का संविधान 18 वर्ष से अधिक आयु के हर नागरिक को वोट देने का अधिकार देता है. लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव, नगर निगम और पंचायत चुनाव में वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड (Voter Identity Card) यानी मतदाता पहचान पत्र की जरूरत पड़ती है. अगर आप भारतीय नागरिक हैं और आपकी उम्र 18 साल से अधिक है, तो आप वोटर आईडी कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं.

Also Read: Aadhaar Update: आपका आधार अगर हो गया है पुराना, तो फटाफट अपडेट करा लें अपनी डीटेल्स, UIDAI का आग्रह
चुनाव आयोग (ECI) का ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रॉसेस

आपको बता दें कि पहले जहां वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन केवल स्थानीय या राष्ट्रीय चुनाव से पहले ही संभव था, वहीं अब भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रॉसेस भी शुरू कर दिया है, जिसके जरिये आप मतदाता कार्ड के लिए घर से भी अप्लाई कर सकते हैं. आइए जानते हैं वोटर कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका-

वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करें?

नये वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन एनरॉलमेंट प्रॉसेस बहुत आसान है. रजिस्ट्रेशन के लिए आपको बस भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है. यहां भारत में चुनाव प्रक्रिया के बारे में सभी तरह की जानकारी दी गई है. यहां से आप देशभर में आगामी चुनावों के लिए मतदाता लिस्ट से लेकर चुनाव कार्यक्रम तक, सब कुछ चेक कर सकते हैं.

Also Read: PAN Card में दर्ज गलत जानकारी को ऐसे सुधारें ऑनलाइन, यहां जानें सबसे आसान तरीका
Voter Id Card के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने का तरीका

  • इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं

  • यहां वोटर सर्विसेस पोर्टल पर क्लिक करें

  • यहां एक नया अकाउंट बनाना है, जिसके लिए अपना मोबाइल नंबर इस्तेमाल करें

  • अब आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आयेगा, जिसे स्क्रीन पर दिये गए बॉक्स में डालना है

  • अब पासवर्ड सेलेक्ट करने का ऑप्शन मिलेगा, इसके बाद आपका अकाउंट बन जाएगा

  • जैसे ही आप इस वेबसाइट में लॉग इन करेंगे, तो आपको न्यू वोटर रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन दिखेगा

  • यहां मांगी जा रही सारी डीटेल दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें

  • इसके बाद ‘सबमिट करें’ पर क्लिक करें

  • सबमिट करने के बाद, आपकी ईमेल आईडी पर एक ईमेल आयेगी, जिसमें एक पर्सनल वोटर आईडी पेज का लिंक होगा

  • इस पेज के जरिये आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक कर पाएंगे

  • वोटर आईडी कार्ड आमतौर पर आवेदन के एक हफ्ते से एक महीने के अंदर मिल जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >