Guinness World Record: महिला ने एक साथ 9 बच्चों को जन्म देकर बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें VIRAL VIDEO

Guinness World Record: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी साझा की है. एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सभी नौ बच्चे अपने मां-बाप के साथ दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, महिला ने एक बार में नौ बच्चे को जन्म दिया है. सभी जीवित और स्वस्थ हैं.

Woman Gave Birth To 9 Children At Once Named In Guinness World Record : एक महिला ने एक साथ नौ बच्चों को जन्म देकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness Book of World Records) में अपना नाम दर्ज करा लिया है. सारे शिशु और उनकी मां पूरी तरह सवस्थ और सुरक्षित हैं और स्पेशल केयर में रहने के एक साल बाद इनकी घर वापसी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जन्म के बाद इन बच्चाें के लिए 1 दिन में 6 लीटर दूध और 100 डाइपर की जरूरत पड़ती थी. इसके साथ ही यह अनोखी मां, 9 बच्चों की मां बननेवाली दुनिया की पहली महिला बनने का गौरव भी हासिल कर चुकी हैं.

30 महीने के गर्भ के बाद ऑपरेशन से जन्मे बच्चे

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये इसकी जानकारी साझा की है. एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें सभी नौ बच्चे अपने मां-बाप के साथ दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, महिला ने एक बार में नौ बच्चे को जन्म दिया है. सभी जीवित और स्वस्थ हैं. बच्चों का नाम- ओउमउ, एडमा, हावास, काडीडिया, फटोउमा, एलहादजी, ओउमर, बाह और मोहम्मद है. सिर्फ 30 महीने के गर्भ के बाद सभी बच्चों को ऑपरेशन कर निकाला गाया. यह अत्यंत दुर्लभ मामला है. इससे पहले इस तरह से किसी महिला ने इतनी संख्या में बच्चों को जन्म नहीं दिया था. पोस्ट में आगे लिखा है, डॉक्टरों को पहले लगा कि हलीमा के गर्भ में सात बच्चे पल रहे हैं. मालियन सरकार उसे मोरक्को के स्पेशल क्लीनिक लेकर गई. यहां दो और बच्चों का पता चला. इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने के बाद देखते ही देखते यह वायरल हो गया. इस पर तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. किसी ने लिखा- यह असाधारण मामला है, तो किसी ने इसे सुंदर परिवार बतया है.

इसलिए खास है यह मामला

पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के उत्तरी शहर टिंबकटू की रहने वाली 26 साल की हलीमा सीसे ने 5 मई 2021 में मोरक्‍को के कासाब्लांका के एन बोर्जा क्लिनिक में पांच बेटियों और चार बेटों को जन्म दिया था. हलीमा और उनके 35 वर्षीय पति कादर आर्बे 9 बच्चों को पाकर बड़े खुश हैं. आपको बता दें कि एक साथ जन्मे नौ बच्चों को ‘नॉनूप्लेट्स’ कहते हैं. हालांकि यह पहला मामला नहीं है, जब किसी महिला ने ‘नॉनूप्लेट्स’ को जन्म दिया हो. ऐसे मामलों में सभी बच्चे जीवित नहीं रह पाते. लेकिन हलीमा के बच्चे 1 साल बाद भी पूरी तरह स्वस्थ हैं. सभी बच्चों के सुरक्षित बच जाने के वजह से हलीमा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हो गया. माली की स्वास्थ्य मंत्री ने इसे ऊपरवाले की मेहर और गर्व की बात कहा है.

Also Read: VIRAL VIDEO : उड़ते प्लेन में पायलट की कविता सुनकर यात्री हुए लोटपोट, आप भी देखें और मजे लें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >