Google की गलती से करोड़पति बना यह शख्स, जानें क्या हुआ इसके बाद

Google News: अमेरिकी राज्य नेब्रास्का के ओमाहा शहर में रहनेवाले इस हैकर ने खुद को मिली रकम से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की. इस हैकर का नाम सैम करी है और उसे इस बात का कोई अनुमान नहीं था कि गूगल ने उसे इतना पैसा क्यों दे डाला है.

Google Error News: दुनिया की टॉप टेक कंपनी गूगल (Google) से बड़ी गलती हो गई है. कंपनी ने हाल ही में एक हैकर को गलती से ढाई लाख अमेरिकी डॉलर ट्रांसफर कर दिये. भारतीय मुद्रा में यह रकम लगभग 2 करोड़ रुपये है. इस हैकर का नाम सैम करी है और उसे इस बात का कोई अनुमान नहीं था कि गूगल ने उसे इतना पैसा क्यों दे डाला है.

हैकर ने खुद शेयर की जानकारी

ट्विटर पर गूगल की इस गलती की जानकारी देते हुए हैकर सैम करी ने कहा कि लगभग 3 सप्ताह पहले गूगल ने मुझे ढाई लाख डॉलर भेज दिये. अमेरिकी राज्य नेब्रास्का के ओमाहा शहर में रहनेवाले इस हैकर ने खुद को मिली रकम से जुड़ी एक तस्वीर भी सोशल मीडिया में शेयर की.

Also Read: Google पर लगा 4 अरब डॉलर का जुर्माना, बड़ा संगीन है मामला; पढ़ें पूरी खबर

गूगल के लिए बग बाउंटी हंटिंग कर चुका है हैकर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैम करी सिस्टम और सॉफ्टवेयर में बग ढूंढने का काम करता है और इसके लिए कई कंपनियों ने उसे कैश प्राइज दिया है. उसने बताया कि वह गूगल के लिए ‘बग बाउंटी हंटिंग’ का काम कर चुका है. हालांकि इस राशि का पहले किये गए काम से कोई लेना-देना नहीं है.

गूगल का आया रिएक्शन

गूगल ने पुष्टि की है कि उसने सैम करी नामक अमेरिकी हैकर को गलती से 249,999 डॉलर भेज दिये थे. गूगल ने इस ट्रांजैक्शन को मानवीय भूल बताते हुए कहा है कि वह इसे सही करने पर काम कर रही है.

Also Read: Google के आगे कहां टिकेगा TikTok का सर्च इंजन? यहां जानें पूरी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >