गोवा के मुख्यमंत्री ने बदली सरकारी सवारी, Fortuner छोड़ अब इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में करेंगे सफर, जानें कीमत-खासियत

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने Toyota Fortuner की जगह Tata Harrier EV को अपनी नई सरकारी सवारी बनाया. उन्होंने इसका टॉप-एंड Empowered AWD वेरिएंट चुना है, जो 390 bhp पावर और 622 km तक की रेंज देता है.

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपनी सरकारी गाड़ी बदल ली है. अब उनकी आधिकारिक सवारी डीजल से चलने वाली SUV नहीं, बल्कि Tata Harrier EV होगी. इससे पहले मुख्यमंत्री के काफिले में Toyota Fortuner का इस्तेमाल किया जाता था. Harrier EV को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सरकारी घर पर पहुंचाया गया. नई गाड़ी को लाल कपड़े से ढककर रखा गया था. मुख्यमंत्री ने खुद इस कपड़े को हटाकर अपनी नई SUV का स्वागत किया.

इस दौरान उनके साथ काम करने वाले लोग, निजी स्टाफ और गाड़ी की कंपनी के लोग भी मौजूद रहे. अब गोवा के मुख्यमंत्री की सरकारी गाड़ी डीजल की जगह इलेक्ट्रिक SUV होगी.

देखें वीडियो

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने Tata Harrier EV का टॉप-एंड Empowered AWD वेरिएंट चुना है. सफेद रंग की यह इलेक्ट्रिक SUV डिलीवरी के दौरान काफी अलग अंदाज में नजर आई. वीडियो में कार के फ्रंट पर LED स्ट्रोब लाइट्स लगी दिखती हैं, जबकि बंपर पर एक मेटल रॉड भी लगाई गई है. माना जा रहा है कि इस रॉड का इस्तेमाल पार्टी का झंडा लगाने के लिए किया जा सकता है.

Tata Harrier EV में मिलते हैं ये कमाल के फीचर्स

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने जिस Tata Harrier EV को चुना है, उसमें प्रीमियम फीचर्स की लंबी लिस्ट देखने को मिलती है. SUV में 14.5 इंच का Samsung Neo QLED टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है. इसके साथ 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Dolby Atmos 5.1 सपोर्ट वाला 10-स्पीकर JBL साउंड सिस्टम मिलता है.

ये भी पढ़ें: 83 साल की उम्र में खुद Defender Octa चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड

कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ वायरलेस फोन चार्जर भी दिया गया है. केबिन को प्रीमियम फील देने के लिए एम्बिएंट लाइटिंग, पैनोरमिक सनरूफ और मल्टी-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.

कम्फर्ट के मामले में भी Harrier EV पीछे नहीं रहती. इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ वेंटिलेटेड सीटें दी गई हैं. वहीं, पावर्ड टेलगेट में जेस्चर कंट्रोल का फीचर मिलता है, जिससे बिना हाथ लगाए भी बूट खोला जा सकता है. इसके अलावा मल्टी-मोड रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग और Summon Mode जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं.

Tata Harrier EV की सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस के लिए SUV में 540-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा, Level 2 ADAS, V2L और V2V टेक्नोलॉजी दी गई है. साथ ही सात एयरबैग, ESP और ऑटो-पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स इसे और सेफ बनाते हैं.

बैटरी और रेंज

Tata Harrier EV को दो बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है. इसका 65 kWh बैटरी पैक RWD वेरिएंट में मिलता है, जो 235 bhp की पावर और 315 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी के मुताबिक, इसकी रेंज 538 km तक है.

वहीं, 75 kWh का बड़ा बैटरी पैक RWD और QWD दोनों कॉन्फिगरेशन में मौजूद है. यह सेटअप 390 bhp तक की पावर और 504 Nm का टॉर्क देता है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री ने Harrier EV का QWD वेरिएंट खरीदा है, जिसकी सिंगल चार्ज में 622 km तक की दावा की गई ड्राइविंग रेंज मिलती है.

कितनी है कीमत?

Tata Harrier EV की कीमत ₹21.69 लाख से शुरू होकर ₹30.43 लाख (एक्स-शोरूम) तक जाती है. एंट्री-लेवल मॉडल में 65 kWh बैटरी के साथ RWD सेटअप दिया गया है, जबकि टॉप-एंड 75 kWh QWD वेरिएंट ज्यादा पावर और लंबी ड्राइविंग रेंज के साथ आता है.

ये भी पढ़ें: विजय थलापति ने ट्रैक पर दौड़ाई नई Renault Duster, खुद परखे SUV के फीचर्स और परफॉर्मेंस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >