SUV से EV तक, अप्रैल में लॉन्च होंगी ये 5 दमदार कारें

अप्रैल 2026 में ऑटो सेक्टर में कई नए लॉन्च देखने को मिलेंगे, जिनमें SUV, EV और प्रीमियम कारें शामिल हैं. Volkswagen, Mercedes-Benz, Toyota, MG और Nissan जैसे ब्रांड्स नए मॉडल्स पेश करेंगे. इन लॉन्च के साथ ग्राहकों को ज्यादा ऑप्शन मिलेंगे.

नए फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत के साथ ही अप्रैल 2026 ऑटो इंडस्ट्री के लिए काफी अहम रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपने नए और अपडेटेड मॉडल्स लॉन्च करने की तैयारी में हैं. अप्रैल में SUV से लेकर इलेक्ट्रिक और प्रीमियम कारों तक, हर सेगमेंट में कुछ नया देखने को मिलेगा, जिससे ग्राहकों के पास पहले से ज्यादा ऑप्शन होंगे.

Volkswagen Taigun Facelift

Volkswagen Taigun Facelift को 9 अप्रैल 2026 को भारत में पेश किया जाएगा. इसमें हल्के एक्सटीरियर बदलाव, अपडेटेड इंटीरियर और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

इंजन ऑप्शन पहले जैसे ही रहेंगे:

  • 1.0L टर्बो पेट्रोल (115 hp, 178 Nm) – 6-स्पीड मैनुअल
  • 1.5L टर्बो पेट्रोल (150 hp, 250 Nm) – 7-स्पीड DCT

Mercedes-Benz CLA EV

Mercedes-Benz CLA EV को भारत में पहले ही शोकेस किया जा चुका है और इसकी कीमत का ऐलान अप्रैल में कंपनी कर सकती है.

यह दो वेरिएंट में आएगी:

  • CLA 250+ (268 hp, 335 Nm) – रेंज लगभग 792 km
  • CLA 350 (349 hp, 515 Nm) – ड्यूल मोटर सेटअप
  • दोनों में 85 kWh बैटरी दी गई है.

Toyota Urban Cruiser Ebella

Toyota Urban Cruiser Ebella एक इलेक्ट्रिक SUV है, जो Maruti e Vitara पर बेस्ड है और अप्रैल में लॉन्च हो सकती है.

  • बैटरी: 49 kWh और 61 kWh
  • पावर: 106 hp से 171.6 hp
  • रेंज: 543 km तक
  • AWD और FWD दोनों ऑप्शन

MG Majestor

MG Majestor को फरवरी 2026 में अनवील किया गया था और यह Gloster का सक्सेसर माना जा रहा है. इसमें-

  • 2.0L ट्विन-टर्बो डीजल इंजन (216 hp)
  • 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
  • अपडेटेड डिजाइन और ज्यादा फीचर्स
  • डिलीवरी मई 2026 से शुरू होगी

Nissan Tekton

Nissan Tekton कंपनी की नई मिड-साइज SUV होगी, जो Terrano को रिप्लेस करेगी.

  • प्लेटफॉर्म: Renault Duster पर आधारित
  • इंजन: 1.0L और 1.3L टर्बो पेट्रोल
  • फ्यूचर में 1.8L हाइब्रिड वर्जन (2027)
  • डिजाइन Nissan Patrol से इंस्पायर्ड होगा

यह भी पढ़ें: Tata Sierra EV: जल्द लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक SUV, जानिए क्या हो सकता है नया?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >