3D Printed Post Office : बेंगलुरु में खुला देश का पहला थ्रीडी प्रिंटेड पोस्‍ट ऑफिस; जानिए क्याें है यह खास

India’s first 3D printed Post Office – इसे बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में बनाया गया है. खास बात यह है कि इसे बनाने में महज 43 दिन लगे. इसे एल एंड टी ने आईआईटी मद्रास की मदद से बनाया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्‍ट ऑफिस की तस्‍वीर को शेयर कर इसे देश के नवाचार और प्रगति का प्रमाण बताया.

India’s first 3D printed Post Office : देश का पहला थ्रीडी प्रिंटेड पोस्‍ट ऑफिस (India’s first 3D printed Post Office) बेंगलुरु में खुल गया है. दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज इसका उद्घाटन किया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्‍लैटफॉर्म X पर पोस्‍ट ऑफिस की तस्‍वीर को शेयर किया है और इसे देश के नवाचार और प्रगति का प्रमाण बताते हुए हर भारतीय के लिए गर्व करने का मौका बताया है.

मात्र 43 दिनों में बनकर हुआ तैयार

केंद्रीय दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के पहले 3 डी प्रिंटेड पोस्टऑफिस का उद्घाटन किया. इसे बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में बनाया गया है. खास बात यह है कि इसे बनाने में महज 43 दिन लगे, जबकि अनुमानित समय सीमा 45 दिन की थी. इसे एल एंड टी ने आईआईटी मद्रास की मदद से बनाया है. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बेंगलुरु भारत की नयी तस्वीर को पेश करता है. आप थ्री डी पोस्ट ऑफिस को जिस रूप में देख रहे हैं, वही भारत का भाव है. इसी भाव के साथ देश को आगे बढ़ते जाना है.

Also Read: UDGAM Portal : बैंकों में पड़े अनक्लेम्ड डिपॉजिट्स का पता लगाने के लिए RBI ने लॉन्च किया उद्गम वेब पोर्टल

पीएम मोदी ने कहा- हर भारतीय को गर्व होगा

देश के पहले थ्रीडी प्रिंटेड पोस्‍ट ऑफिस की तस्‍वीर को शेयर करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने लिखा है – बेंगलुरु में भारत का पहला 3डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस देखकर हर भारतीय को गर्व होगा. यह हमारे देश के नवाचार और प्रगति का एक प्रमाण है. यह आत्मनिर्भर भारत की भावना का भी प्रतीक है. उन सभी लोगों को बधाई, जिन्होंने डाकघर को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत की है.

आईआईटी मद्रास ने किया डिजाइन, लार्सन एंड टुब्रो ने 3डी से बनाया

3डी प्रिटिंग की नयी तकनीक का इस्तेमाल कर पोस्ट ऑफिस की बिल्डिंग तैयार की गई है. बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में स्थित इस बिल्डिंग का निर्माण 21 मार्च से शुरू हुआ था और 3 मई को पूरा हो गया था. थ्रीडी तकनीक के इस्‍तेमाल से मात्र 43 दिनों में इस काम को पूरा कर लिया गया. इस बिल्डिंग का नाम कैंब्रिज लेआउट पोस्ट ऑफिस रखा गया है. इस 3D प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस को आईआईटी मद्रास ने डिजाइन किया है और इसकी बिल्डिंग को लार्सन एंड टुब्रो कंस्ट्रक्शन कंपनी ने थ्रीडी तकनीक का इस्‍तेमाल कर बनाया है.

Also Read: YouTube डिलीट करने जा रहा है ऐसे वीडियोज, कहीं आपने भी तो नहीं देख लिये!

बेंगलुरु के 3डी प्रिंटेड पोस्ट ऑफिस की खास बातें जानिए –

  • बेंगलुरु के कैंब्रिज लेआउट में इस आधुनिक डाकघर को 1,021 वर्ग फुट में बनाया गया है.

  • इसका निर्माण 3डी कंक्रीट प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके किया गया है.

  • इस तकनीक के तहत रोबोटिक प्रिंटर द्वारा बनी डिजाइन के अनुसार इसमें कंक्रीट की परत दर परत जमा की जाती है.

  • एलएंडटी का कहना है कि इसमें रोबोटिक तकनीक की मदद से पूर्व-एम्बेडेड डिजाइन को शामिल किया गया है.

  • इस तकनीक से निर्माण को 43 दिनों में पूरा कर लिया गया, जबकि पारंपरिक तरीके से बनाने में लगभग 6 से 8 महीने लगते हैं.

  • 3डी प्रिंटिंग तकनीक से बने इस भवन में महज 23 लाख की लागत आयी है, जो पारंपरिक तरीके से खर्च होने वाली राशि से 30 से 40 प्रतिशत तक कम है.

  • इस भवन के निर्माण में मशीन, रोबोट और हर तरह की सक्षम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. आनेवाले दिनों में इसमें बेहतरी की गुंजाइश है.

  • 3डी प्रिंटिंग तकनीक डेनमार्क से आयात की गई. खास प्रौद्योगिकी के जरिये कंक्रीट फुटिंग और तीन-परत वाली दीवार भी बनायी गई है. बाहरी परतों को कंक्रीट से प्रिंट किया गया है. इस भवन में कोई वर्टिकल जॉइंट नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >