PM CARES के नाम पर कहीं चूना न लग जाए आपको, FAKE लिंक भेजकर हो रही ठगी

fake pm cares links being used to cheat people maharashtra cyber police warns महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने जानकारी दी कि कुछ साइबर फ्रॉड ऑनलाइन कोरोना वायरस डोनेशन के नाम पर फर्जी लिंक का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं.

Beware of Fake PM CARES Links : हमारा देश इस वक्त कोरोना वायरस के कहर से जूझ रहा है. इस खतरनाक महामारी से लड़ने के लिए पूरा देश एकजुट हो चुका है.

बात चाहे घर पर रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का नियम पालन करने की हो या जरूरतमंदों की मदद करने की, हर भारतीय इस लड़ाई में अपनी भागीदारी बखूबी निभा रहा है.

जहां एक तरफ लो एकजुट होकर कोराना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं, वहीं कुछ शातिर ठग इसका फायदा उठाने से भी नहीं चूक रहे हैं.

पिछले दिनों महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने जानकारी दी कि कुछ साइबर फ्रॉड ऑनलाइन कोरोना वायरस डोनेशन के नाम पर फर्जी लिंक का इस्तेमाल कर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं.

महाराष्ट्र साइबर पुलिस के अनुसार, यह धोखाधड़ी प्रधानमंत्री नागरिक सहायता एवं आपात स्थिति राहत कोष (PM CARES) के नाम पर की जा रही है.

आपको बता दें कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस के नाम पर हो रही ऑनलाइन फर्जी खबरें फैलाने को लेकर 78 मामले दर्ज किये हैं.

ऐसे ही कुछ फर्जी PM CARES लिंक को ट्रेस करके बंद कर दिया गया है. साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे इस तरह की डोनेशन केवल विश्वसनीय लिंक पर ही करें.

पीएम केयर्स का आधिकारिक लिंक pmcares@sbi है. इस लिंक पर क्लिक करके आप कोरोना की जंग में शामिल हो सकते हैं और जरूरतमंद लोगों की मदद में सरकार की सहायता कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >