Triumph की नई 350cc बाइकें अप्रैल में होंगी लॉन्च, जानिए इस डाउनसाइज के पीछे का कारण

Triumph अप्रैल 2026 तक इंडिया में अपने छोटे 350cc वर्जन पेश करने वाली है. ये कदम खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर उठाया गया है जो 300-350cc की मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं.

Triumph Motorcycles जल्द ही इंडिया में अपनी नई 350cc बाइक रेंज लॉन्च करने वाला है. ये लॉन्च अप्रैल 2026 में होगी. हाल ही में Bajaj Auto के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO राजीव बाजाज ने CNBC को इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी. इस लॉन्च के साथ ही Bajaj-Triumph की साझेदारी का एक नया अध्याय शुरू होने वाला है. पहले ही इस साझेदारी ने इंडिया में Speed 400 और Scrambler 400 जैसी बाइक्स पेश की हैं, और अब इसके आगे 350cc मॉडल्स भी आने वाले हैं.

350cc सेगमेंट में क्यों एंट्री कर रहा Triumph?

भारत में 300-350cc की बाइक मार्केट काफी बड़ी है. इसमें टैक्स का भी फायदा मिलता है. यानी, 350 cc तक की बाइक पर GST कम लगता है, इसलिए ये बड़ी बाइक्स के मुकाबले थोड़ी किफायती हो जाती है.

अब अगर हम modern-classic क्लास की बात करें, तो कंपनी का इस 350cc से कम वाले सेगमेंट में उतरना मतलब है कि वो सीधे अपग्रेड सेगमेंट में अब मुकाबला कर सकती है. 350cc की Speed या Scrambler स्टाइल वाली बाइक्स आने की संभावना भी इसी नियम और टैक्स की वजह से है.

फिर 400cc मॉडल्स को क्या होगा?

अभी 400 cc मॉडल्स को बंद करने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है. Bajaj Auto ने भी साफ कहा है कि ये 400cc वाली मोटरसाइकिल्स इंडिया में बनी रहेंगी, खासकर क्योंकि इन्हें विदेशों में भी एक्सपोर्ट किया जाता है.

अब जहां तक 350cc प्लेटफॉर्म की बात है, तो Triumph इसमें कुछ अलग ट्यूनिंग और मैकेनिकल बदलाव करने वाली है. मतलब, जैसे Speed 400 और Speed T4 में फर्क है, वैसे ही नए 350cc मॉडल में भी कुछ फर्क देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield की ये 5 बाइक्स देती हैं स्टाइल के साथ दमदार माइलेज, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >