Elon Musk का बड़ा ऐलान, Twitter से हट जाएगा सबका Blue Tick

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर पहले वेरिफाइड अकाउंट के लिए ब्लू टिक जारी करती थी, लेकिन अब कंपनी इसको ब्लू सब्सक्रिप्शन के जरिये दे रही है. ट्विटर इसके साथ ही वेरिफाइड अकाउंट को गोल्डन कलर का टिक देने की तैयारी भी कर रही है.

Elon Musk Announe Blue Tick Removal: ब्लू टिक युक्त ट्विटर अकाउंट वाले लोगों के लिए बुरी खबर है. यह खबर उन लोगों के लिए भी है, जो अपना ट्विटर अकाउंट वेरिफाई कराने की जुगत भिड़ा रहे हैं. खबर है कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट अपने प्लैटफॉर्म पर सभी अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा रही है. ट्विटर नये बॉस एलन मस्क ने ऐलान किया है कि सभी ट्विटर यूजर्स का ब्लू टिक खत्म हो जाएगा. इसके बारे में उन्होंने ट्वीट करके जानकारी दी है.

Twitter Blue Tick & Golden Tick

ब्लू टिक और गोल्डेन टिक

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोशल मीडिया साइट ट्विटर पहले वेरिफाइड अकाउंट के लिए ब्लू टिक जारी करती थी, लेकिन अब कंपनी इसको ब्लू सब्सक्रिप्शन के जरिये दे रही है. ट्विटर इसके साथ ही वेरिफाइड अकाउंट को गोल्डन कलर का टिक देने की तैयारी भी कर रही है. आपको बता दें कि एलन मस्क ने जब से ट्विटर की कमान अपने हाथों में ली है, तब से ही वह इस माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म पर नये-नये बदलाव करते आ रहे हैं.

Also Read: Elon Musk अब बढ़ाएंगे ट्वीट की कैरेक्टर लिमिट? देखें कहां से आया आइडिया
Twitter Blue Tick Subscription Model

ब्लू टिक का सब्सक्रिप्शन मॉडल

गौरतलब है कि पहले ट्विटर ब्लू टिक का मतलब होता था कि अकाउंट होल्डर जानी-मानी शख्सियत है. अब इसे हटा दिया गया है. अब तय सब्सक्रिप्शन फीस चुका कर कोई भी शख्स अपने अकाउंट के लिए ब्लू टिक हासिल कर सकता है. इसका मतलब यह हुआ कि एलन मस्क के ट्विटर अधिग्रहण से पहले जिन लोगों को ब्लू टिक मिला था, उसको मस्क अब वेरिफाइड नहीं मानते हैं. यूएस, कनाडा और न्यूजीलैंड जैसे देशों में ट्विटर की ब्लू टिक सब्सक्रिप्शन शुरू हो चुकी है. इन देशों के लोग इसे सब्सक्राइब कर सकते हैं. भारत में यह सुविधा कब आयेगी, इसके बारे में जानकारी आनी अभी बाकी है.

Also Read: Twitter Files क्या है? इसमें ऐसा क्या है, जिससे ट्विटर के कामकाज के तरीके पर उठ गए सवाल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >