दिल्ली में लॉन्च हुआ 85% इथेनॉल वाला E85 फ्यूल, जानें कितना सस्ता पड़ेगा रेगुलर E20 पेट्रोल से

दिल्ली में E85 फ्यूल की शुरुआत हो गई है. यह E20 पेट्रोल से करीब 20 रुपये सस्ता है. यह हाई-इथेनॉल फ्यूल देश की एनर्जी डिपेंडेंसी कम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि, इसे सिर्फ वही गाड़ियां यूज कर सकती हैं जो फ्लेक्स-फ्यूल सपोर्ट करती हैं.

E85 फ्यूल इन दिनों भारत के ऑटोमोबाइल और एनर्जी सेक्टर में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज इंडियन ऑयल के पूसा रोड आउटलेट पर दिल्ली के पहले E85 फ्यूल पंप का उद्घाटन दिया है. इसके साथ ही देश की राजधानी में इस हाई-इथेनॉल फ्यूल की कमर्शियल शुरुआत भी हो गई है.

E20 पेट्रोल से पूरे 20 रुपये सस्ता है E85 फ्यूल

दिल्ली में E85 की कीमत 82.12 रुपये प्रति लीटर रखी गई है. यह अभी मिलने वाले रेगुलर E20 पेट्रोल से पूरे 20 रुपये सस्ता है. पेट्रोल पंप पर किसी तरह की कन्फ्यूजन न हो, इसके लिए E85 के लिए अलग डिस्पेंसर और साफ ब्रांडिंग/लेबलिंग की जाएगी. यह कदम सरकार की उस बड़ी रणनीति का हिस्सा है, जिसमें देश में इथेनॉल का यूज बढ़ाना, कच्चे तेल के एक्सपोर्ट पर डिपेंडेंसी कम करना और भारत की एनर्जी सिक्योरिटी को और मजबूत करना है.

यह भी पढ़ें: HF Deluxe Flex Fuel vs Petrol: किस बाइक पर पैसे खर्च करना सही रहेगा? जानें यहां

E85 क्यों है बेहतर ऑप्शन?

E20 पेट्रोल में जहां 20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल होता है, वहीं E85 में इथेनॉल की मात्रा काफी ज्यादा होती है. लगभग 85% और सिर्फ 15% पेट्रोल. इसका फायदा यह है कि पेट्रोल पर डिपेंडेंसी कम होती है और क्रूड ऑयल की खपत भी घटती है. चूंकि इथेनॉल देश में ही कृषि फसलों से तैयार किया जाता है, इसलिए इससे रनिंग कॉस्ट भी कम हो सकती है. सबसे बड़ी बात यह है कि E85 की कीमत भी कम रहने की उम्मीद है. बस शर्त यही है कि गाड़ी E85 सपोर्ट करने वाली होनी चाहिए.

कौन-कौन सी गाड़ियां E85 पर चल सकते हैं?

E85 फ्यूल को नॉर्मल पेट्रोल वाली गाड़ियों में सीधे यूज नहीं किया जा सकता, क्योंकि इसके लिए इंजन को खास तौर पर डिजाइन या कैलिब्रेट करना पड़ता है ताकि वो हाई-इथेनॉल मिक्स को सही से हैंडल कर सके. भारत में अभी फिलहाल बहुत कम फ्लेक्स-फ्यूल गाड़ियां मौजूद हैं या लॉन्च के करीब हैं. जैसे Maruti Suzuki WagonR (फ्लेक्स फ्यूल वर्जन, अभी लॉन्च होना बाकी है), Hero Splendor+, Hero HF Deluxe.

यह भी पढ़ें: WagonR Flex Fuel पेट्रोल मॉडल से कितनी अलग? जानें इंजन, माइलेज और फीचर्स से जुड़ी जरूरी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >