हाल ही में पॉपुलर यूट्यूबर और डेली व्लॉगर सौरव जोशी एक नए विवाद की वजह से सुर्खियों में आ गए. उन्होंने दावा किया था कि E20 पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी Mercedes SUV की माइलेज अचानक काफी कम हो गई. मामला इतना बढ़ा कि Mercedes-Benz India ने इस पर जवाब देते हुए कहा कि उसके सभी BS VI पेट्रोल वाहन E20 फ्यूल के साथ पूरी तरह कंपैटिबल हैं. इसके बाद सौरव जोशी ने भी बताया किया कि दिक्कत पेट्रोल की नहीं, बल्कि कार के इंजन में आई तकनीकी समस्या की वजह से हुई थी.
इस पूरे विवाद के बाद सौरव जोशी की लग्जरी कारों का कलेक्शन चर्चा में आ गया. 4.13 करोड़ (41.3 मिलियन) से ज्यादा YouTube सब्सक्राइबर्स वाले सौरव अपने डेली व्लॉग्स में अक्सर अपनी शानदार कारों की झलक दिखाते रहते हैं. फैमिली ट्रिप हो, लॉन्ग ड्राइव या कोई खास एडवेंचर, उनकी लग्जरी SUVs और सुपरकारें अक्सर वीडियो का हिस्सा बनती हैं. आइए जानते हैं सौरव जोशी के शानदार कार कलेक्शन में कौन-कौन सी गाड़ियां शामिल हैं.
Mercedes-Benz GLC 300 4MATIC
अगर आपने हाल ही में E20 विवाद के बारे में सुना है, तो उसके सेंटर में मौजूद कार कोई नॉर्मल SUV नहीं, बल्कि लग्जरी Mercedes-Benz GLC 300 4MATIC है. दिलचस्प बात यह है कि करीब एक साल पहले सौरव ने एक वीडियो में बताया था कि उन्होंने इस लग्जरी SUV को करीब 83 लाख रुपये में खरीदा था.
Mahindra Thar
सौरव जोशी के कार कलेक्शन में लाल रंग की Mahindra Thar दूसरी गाड़ी है. वीडियो में उन्होंने बताया कि इस Thar के साथ उन्होंने कई एडवेंचर ट्रिप्स और ऑफ-रोडिंग का मजा लिया है. यही वजह है कि अब गाड़ी पर यूज के निशान भी साफ नजर आते हैं. सौरव ने बताया कि उनकी पेट्रोल महिंद्रा थार की कीमत करीब 20 लाख रुपये है.
Mercedes-Benz G-Wagon Electric
सौरव जोशी के कार कलेक्शन में सबसे बड़ी और सबसे महंगी कार Mercedes-Benz G-Wagon Electric है. इस लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV की कीमत करीब 3.2 करोड़ रुपये है. साल 2025 में शेयर किए गए अपने रिव्यू में सौरव ने इसे चलाने का एक्सपीरियंस शानदार बताया था. इतना ही नहीं, उन्होंने इसे अपनी 'फेवरेट कार' भी कहा था.
Toyota Fortuner
Mercedes G-Wagon जैसी लग्जरी SUV के मालिक होने के बावजूद राजेश जोशी आज भी अपनी Toyota Fortuner को सबसे भरोसेमंद कारों में से एक मानते हैं. उन्होंने बताया कि जब भी पहाड़ों पर ड्राइविंग की बात आती है, तो उनकी पहली पसंद Fortuner ही होती है. उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी Fortuner करीब 50 लाख रुपये में खरीदी थी.
Maruti Suzuki Baleno
जोशी के कार कलेक्शन की आखिरी गाड़ी Maruti Suzuki Baleno है. दिलचस्प बात यह है कि यही उनकी सबसे ज्यादा यूज होने वाली कार भी है. शहर की सड़कों पर रोजाना चलाने के लिए वह इसे बेहतरीन मानते हैं. हालांकि, हाईवे पर सफर के लिए वह इसे सही ऑप्शन नहीं मानते. जोशी के मुताबिक, Baleno का टॉप वेरिएंट उन्हें करीब 11 लाख रुपये का पड़ा था.
ये भी पढ़ें: 10 साल पुरानी Bajaj बाइक में भी भरवा सकते हैं E20 पेट्रोल? कंपनी ने दिया सीधा जवाब
