साइकिलिंग के शौकीनों के लिए Decathlon ने उतारी 3 नई साइकिलें, 49,999 रुपये की 29-इंच MTB भी शामिल

Decathlon ने Rockrider Explore रेंज में EXPL 10, EXPL 20 और EXPL 140 तीन नई साइकिलें लॉन्च की हैं. इनमें शुरुआती राइडर्स के लिए सिंगल-स्पीड मॉडल से लेकर 49,999 रुपये की 29-इंच EXPL 140 MTB शामिल है.

हर साइकिल चलाने वाले के लिए वीकेंड राइड का मतलब अलग होता है. किसी को आसपास की सड़कों पर थोड़ी देर साइकिल चलाना पसंद है, तो कोई शहर की भीड़-भाड़ से दूर किसी कच्चे ट्रेल पर कुछ घंटे बिताना चाहता है. इन्हीं अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए Decathlon ने अपनी Rockrider Explore रेंज में तीन नई साइकिलें शामिल की हैं.

नई रेंज में EXPL 10, EXPL 20 और EXPL 140 तीन साइकिलें शामिल हैं. अच्छी बात यह है कि इन तीनों साइकिलों को भारत में ही बनाया गया है. इनमें EXPL 140 सबसे खास है. यह Decathlon की भारत में बनाई गई पहली 29 इंच वाली माउंटेन बाइक है.

EXPL 10

EXPL 10 एक सिंगल-स्पीड सिटी बाइक है. इसे खासतौर पर उन शुरुआती राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, जो एक सिंपल लेकिन अच्छी क्वालिटी वाली साइकिल चाहते हैं. इसमें सिर्फ 2.25 kg वजन वाला हल्का एल्युमिनियम फ्रेम मिलता है. साथ ही, 660mm चौड़ा हैंडलबार साइकिल को संभालने में मदद करता है. बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ कैलिपर ब्रेक मिलते हैं, जिससे इसे मेंटेन करना भी आसान रहेगा.

ये भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज

EXPL 20

EXPL 20 उन लोगों के लिए एक प्रीमियम सिंगल-स्पीड साइकिल है, जो बेहतर क्वालिटी के साथ कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी चाहते हैं. इसमें स्टील फ्रेम के साथ मैकेनिकल डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. इसमें EXPL 10 वाले 660 mm हैंडलबार मिलते हैं. बेहतर पैडिंग वाले कम्फर्ट ग्रिप्स लंबे समय तक साइकिल चलाने में आराम देते हैं. इसके अलावा, इसमें इंटरनल केबल रूटिंग और स्लीक फोर्क डिजाइन जैसे प्रीमियम फीचर्स भी मिलते हैं.

EXPL 140

आखिर में बात करते हैं EXPL 140 की. यह ब्रांड की भारत में बनी पहली 29-इंच माउंटेन बाइक है. इसकी कीमत 49,999 रुपये रखी गई है. बाइक में ऑल-एल्युमिनियम हार्डटेल फ्रेम के साथ 100 mm ट्रैवल वाला टेलिस्कोपिक फोर्क मिलता है. गियरिंग के लिए 10-स्पीड Shimano CUES डिरेलियर दिया गया है, जिसे ट्रिगर शिफ्टर्स के जरिए आसानी से बदला जा सकता है.

ये भी पढ़ें: कूट-कूट कर फीचर्स भरे हैं इन 5 सस्ते इलेक्ट्रिक साइकिलों में, कम खर्च में उठा लें इलेक्ट्रिक राइड का मजा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >