गर्मियों में क्रूजर बाइक की परफॉर्मेंस कैसे रखें टॉप? जानिए आसान तरीके

Cruiser Bike Maintenance Tips: गर्मियों में क्रूजर बाइक का मजा तभी बना रहता है जब आप उसकी सही देखभाल करते हैं. इंजन कूलिंग, टायर प्रेशर, ब्रेक, चेन, बैटरी और एयर फिल्टर पर थोड़ा ध्यान देकर आप अपनी राइड को काफी स्मूथ बना सकते हैं.

गर्मियों में क्रूजर बाइक चलाने का अपना ही मजा होता है. लंबी खुली सड़कें, साफ आसमान और एकदम रिलैक्स राइडिंग का एहसास. लेकिन इस मजे के पीछे एक सच्चाई ये भी है कि तेज धूप, धूल और बढ़ता टेम्परेचर आपकी बाइक पर धीरे-धीरे असर डालते रहते हैं. अच्छी बात ये है कि अगर आप कुछ आसान सी आदतें अपना लें, तो आपकी क्रूजर बाइक पूरे सीजन स्मूद, सेफ और भरोसेमंद बनी रह सकती है. आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में.

इंजन और कूलिंग का रखें खास ख्याल

गर्मी के मौसम में आपकी बाइक का इंजन सबसे ज्यादा मेहनत करता है, इसलिए उसका खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. इसे अपनी आदत बना लें कि हर हफ्ते इंजन ऑयल का लेवल जरूर चेक करें, क्योंकि ज्यादा गर्मी में ऑयल जल्दी खराब हो सकता है. अगर ऑयल कम या खराब हो जाए, तो इंजन पर लोड बढ़ता है और ओवरहीटिंग का खतरा भी रहता है.

अगर आपकी बाइक लिक्विड-कूल्ड है, तो समय-समय पर कूलेंट लेवल चेक करें और रेडिएटर को साफ रखें. वहीं, एयर-कूल्ड बाइक में इंजन की फिन्स को साफ रखना जरूरी है, क्योंकि धूल जमा होने से हीट बाहर नहीं निकल पाती और इंजन ज्यादा गर्म हो जाता है.

टायर प्रेशर और ब्रेक को करते रहें चेक 

गर्मी के मौसम में टायर थोड़ा अलग तरीके से पेश आते हैं. जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है, टायर के अंदर की हवा फैलने लगती है. इससे ओवरइन्फ्लेशन या कभी-कभी ब्लोआउट जैसी दिक्कत भी हो सकती है.

इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करें, वो भी सुबह के समय जब टायर ठंडे हों. सिर्फ टायर ही नहीं, ब्रेक्स का ध्यान रखना भी उतना ही जरूरी है. ज्यादा गर्मी में ब्रेक की एफिशिएंसी कम हो सकती है. इसलिए ब्रेक पैड्स और ब्रेक फ्लूइड दोनों सही हालत में होने चाहिए.

चेन का ध्यान रखें

गर्मी में आपकी बाइक की चेन को थोड़ी एक्स्ट्रा केयर की जरूरत होती है. धूल और तेज गर्मी की वजह से चेन जल्दी सूख जाती है, जिससे उसका परफॉरमेंस भी गिर सकता है. इसलिए हफ्ते में कम से कम एक बार चेन को साफ करें और उसे लुब्रिकेट जरूर करें.

बैटरी को चेक करते रहें

गर्मियों का असर आपकी बाइक की बैटरी पर भी पड़ता है. ज्यादा हीट की वजह से बैटरी का फ्लूइड जल्दी सूख सकता है. इसलिए समय-समय पर इलेक्ट्रोलाइट लेवल चेक करते रहें और बैटरी टर्मिनल्स को साफ रखें ताकि जंग न लगे.

एयर फिल्टर साफ करते रहें  

गर्मी के मौसम में सड़कों पर धूल काफी ज्यादा होती है. यही धूल धीरे-धीरे आपकी स्कूटर या बाइक के एयर फिल्टर को जाम कर देती है. जब एयर फिल्टर गंदा हो जाता है, तो इंजन को सही मात्रा में हवा नहीं मिलती. इसका सीधा असर उसकी परफॉरमेंस और माइलेज पर पड़ता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप समय-समय पर अपना एयर फिल्टर चेक करें और जरूरत पड़े तो उसे साफ करवाएं.

यह भी पढ़ें: कार और बाइक में ABS क्या होता है? जानिए क्यों जरूरी है ये सेफ्टी फीचर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >