नई Citroen eC3X खरीदें या Tata Punch EV? जानिए रेंज, फीचर्स और कीमत में कौन है आगे?

Citroen eC3X vs Tata Punch EV: लंबी रेंज, प्रीमियम फीचर्स या ज्यादा केबिन स्पेस? Citroen eC3X और Tata Punch EV दोनों अपनी-अपनी खूबियों के साथ आती हैं. फैसला करने से पहले जानिए दोनों में से कौन-सी इलेक्ट्रिक कार आपकी जरूरतों के हिसाब से सबसे बेहतर है.

भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की पॉपुलैरिटी तेजी से बढ़ रही है. पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से अब ज्यादा लोग EV खरीदने पर विचार कर रहे हैं. इसी बीच Citroen ने अपनी नई इलेक्ट्रिक कार eC3X लॉन्च की है, जो सीधे Tata Punch EV को चुनौती देती है. दोनों ही कारें किफायती कीमत, शानदार फीचर्स और अच्छी ड्राइविंग रेंज के साथ आती हैं. ऐसे में अगर आप नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लान बना रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि Citroen eC3X और Tata Punch EV में से कौन-सी कार आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकती है. यहां जानिए दोनों इलेक्ट्रिक कारों की कीमत, रेंज, फीचर्स और परफॉर्मेंस की तुलना.

बैटरी, रेंज और परफॉर्मेंस

Citroen eC3X में 29.2 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो एक परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस मोटर को पावर देता है. यह मोटर 56.22 bhp की पावर और 143 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है. कंपनी के अनुसार यह कार 0 से 60kmph की रफ्तार सिर्फ 6.8 सेकंड में पकड़ सकती है. इसकी टॉप स्पीड 107kmph है और यह एक बार चार्ज करने पर 325 किलोमीटर तक की रेंज देने का दावा करती है.

दूसरी तरफ, Tata Punch EV दो बैटरी ऑपशंस के साथ आती है. इसमें 30 kWh और 40 kWh बैटरी पैक शामिल है. 30 kWh वेरिएंट 87.16 bhp की पावर और 154 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जबकि 40 kWh वेरिएंट 127.3 bhp की पावर और 154 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. रेंज की बात करें, तो 30 kWh मॉडल 375 किलोमीटर और 40 kWh मॉडल 468 किलोमीटर तक की दावा की गई रेंज ऑफर करता है. यानी परफॉर्मेंस और रेंज दोनों मामलों में Tata Punch EV, Citroen eC3X से आगे है.

डायमेंशन और स्पेस

Citroen eC3X की लंबाई 3,981mm, चौड़ाई 1,733mm और ऊंचाई 1,604mm है. इसका व्हीलबेस 2,540mm है और इसमें 315 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. दूसरी तरफ Tata Punch EV की लंबाई 3,880mm, चौड़ाई 1,742mm और ऊंचाई 1,622mm है. इसका व्हीलबेस 2,445mm है और इसमें 366 लीटर का बूट स्पेस मिलता है. अगर केबिन स्पेस की बात करें, तो Citroen eC3X का व्हीलबेस ज्यादा बड़ा है, जिससे पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स को बेहतर लेगरूम मिलने की उम्मीद है. वहीं Tata Punch EV ज्यादा बूट स्पेस ऑफर करती है, जो ज्यादा सामान रखने के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. ऐसे में अगर आपकी प्रायोरिटी केबिन में ज्यादा जगह और बेहतर लेगरूम है, तो Citroen eC3X बेहतर ऑप्शन हो सकती है. वहीं ज्यादा सामान रखने की जरूरत वाले ग्राहकों के लिए Tata Punch EV ज्यादा अच्छा ऑप्शन है.

फीचर्स की तुलना

Citroen eC3X में 10.2 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट, मल्टीफंक्शन स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs, पावर विंडो, रियर व्यू कैमरा, 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और Eco व Standard ड्राइविंग मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Punch EV फीचर्स के मामले में और ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस ऑफर करती है. इसमें 10.24 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बिल्ट-इन नेविगेशन, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, कूल्ड ग्लवबॉक्स और टच-बेस्ड HVAC कंट्रोल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं. ऐसे में अगर आपको फीचर्स से भरपूर गाड़ी चाहियए, तो Tata Punch EV चुनना अच्छा ऑप्शन रहेगा.

कीमत और BaaS प्लान

Citroen eC3X की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 13.26 लाख रुपये तक जाती है. कंपनी इसके लिए Battery-as-a-Service (BaaS) प्रोग्राम भी ऑफर करती है, जिसके तहत इसकी शुरुआती कीमत 6.89 लाख रुपये रखी गई है और बैटरी के लिए 2.26 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना होगा.

दूसरी ओर Tata Punch EV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.69 लाख रुपये है, जबकि इसका टॉप मॉडल 12.59 लाख रुपये तक जाता है. BaaS प्रोग्राम के तहत इसकी शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये है और बैटरी के लिए 2.6 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करना पड़ेगा.

कौन-सा ऑप्शन है बेहतर?

अगर आपकी प्रायोरिटी लंबा ड्राइविंग रेंज, बेहतर परफॉर्मेंस और ज्यादा प्रीमियम फीचर्स हैं, तो Tata Punch EV एक दमदार ऑप्शन है. वहीं Citroen eC3X उन ग्राहकों को आकर्षित कर सकती है जो अलग डिजाइन और बड़ा व्हीलबेस वाला ऑप्शन चाहते हैं. कुल मिलाकर, Tata Punch EV रेंज, पावर, फीचर्स और कीमत के मामले में ज्यादा बैलेंस ऑफर करती है, जबकि Citroen eC3X अपने अलग स्टाइल और आरामदायक केबिन स्पेस के जरिए ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करती है.

यह भी पढ़ें: भारत में सिर्फ 50 खरीदारों को मिलेगी ये SUV, शुरू हुई Skoda Kodiaq RS की बुकिंग, जानें खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >