नयी EV खरीदने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें, वरना पड़ सकता है पछताना

EV Buying Guide: इलेक्ट्रिक गाड़ियां अब भारत में तेजी से पॉपुलर हो रही हैं, लेकिन खरीदने से पहले डेली यूज, रेंज और चार्जिंग जैसी बातों को समझना जरूरी है. सही जानकारी के साथ लिया गया फैसला आपको लंबे समय में खर्च बचाने और बेहतर एक्सपीरियंस देने में मदद करेगा.

EV Buying Guide: भारत में इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और अब यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि एक स्मार्ट ऑप्शन बनता जा रहा है. महंगे होते पेट्रोल-डीजल के बीच लोग EV की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं. लेकिन EV खरीदना उतना आसान फैसला नहीं है, जितना लगता है. इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदने से पहले कुछ जरूरी बातों को समझना बेहद जरूरी है, वरना बाद में परेशानी हो सकती है. आइए जानते हैं इलेक्ट्रिक गाड़ी खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.

डेली यूज के हिसाब से चुनें EV

EV खरीदने से पहले यह समझना जरूरी है, कि आप रोज कितनी दूरी तय करते हैं. अगर आप रोज 50–70 किमी के आसपास ट्रैवल करते हैं, तो ज्यादातर इलेक्ट्रिक कारें इसे आसानी से कवर कर लेंगी. लेकिन अगर आप अक्सर हाईवे पर लंबी दूरी तय करते हैं, तो आपको पहले से चार्जिंग स्टेशन्स के बारे में पता कर के रखना होगा. क्योंकि, आपको लंबी यात्रा के दौरान फास्ट चार्जिंग के लिए 30–45 मिनट तक रुकना पड़ सकता है.

रेंज पर जरूर दें ध्यान

किसी भी EV की रेंज बहुत जरूरी होती है. कंपनी जो रेंज (ARAI) बताती है, वह असल में थोड़ा कम हो सकती है, क्योंकि ट्रैफिक, ड्राइविंग स्टाइल और AC इस्तेमाल से फर्क पड़ता है. आज के समय में 350–450 किमी की रेंज को बेहतर माना जाता है. इसके अलावा ज्यादा गर्मी या ठंड का असर भी बैटरी की परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है.

चार्जिंग सुविधा सबसे जरूरी

EV खरीदने से पहले चार्जिंग की सुविधा जरूर देखें. ज्यादातर लोग रात में कार चार्ज करके सुबह फुल बैटरी के साथ निकलते हैं. ऐसे में घर पर चार्जिंग सबसे आसान और सस्ता ऑप्शन है. लेकिन अगर आप अपार्टमेंट में रहते हैं, तो यह जरूर चेक कर लें कि वहां चार्जर लगाने की परमिशन है या नहीं. कई बार यही सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है.

रनिंग कॉस्ट में मिलती है बचत

EV की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम रनिंग कॉस्ट है. घर पर चार्ज करने से 6 से 10 रुपये प्रति यूनिट, तो वहीं पब्लिक फास्ट चार्जिंग से गाड़ी चार्ज करने पर 12 से 25 रुपये प्रति यूनिट. यानी पब्लिक चार्जिंग महंगी पड़ती है, लेकिन फिर भी EV चलाने का खर्च लगभग 0.5 से 1.5 रुपये प्रति किमी होता है, जबकि पेट्रोल कार में यह 6–8 रुपये प्रति किमी तक जाता है.

कीमत और लंबी अवधि का फायदा

इलेक्ट्रिक कारें अभी भी पेट्रोल-डीजल कारों से 20–35% तक महंगी होती हैं. लेकिन कम फ्यूल खर्च और कम मेंटेनेंस की वजह से समय के साथ गाड़ी की कॉस्ट वसूल हो जाती है. अगर आप साल में 12,000–15,000 किमी या उससे ज्यादा ड्राइव करते हैं, तो EV आपके लिए लंबे समय तक के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है.

यह भी पढ़ें: EV चार्जिंग में लापरवाही से बड़ा खतरा, ये गलती भूलकर भी न करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >