बढ़ती तेल कीमतों के बीच कार मालिक जरूर जानें ये आसान टिप्स, फ्यूल खर्च होगा कम

Car Fuel Saving Tips: पेट्रोल-डीजल महंगे होने पर कार चलाने का खर्च तेजी से बढ़ जाता है. लेकिन कुछ छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इसे काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं. सही मेंटेनेंस से फ्यूल बचत आसान हो सकती है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Car Fuel Saving Tips: पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव का असर अब दुनिया भर में तेल सप्लाई और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर दिखने लगा है. भारत में भी लोग अब फ्यूल बचाने और फालतू खर्च कम करने पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं. अक्सर लोग सोचते हैं कि सिर्फ ड्राइविंग स्टाइल सुधारने से ही कार की माइलेज बढ़ेगी, लेकिन सच यह है कि कार की सही देखभाल भी उतनी ही जरूरी है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए जेब ढीली करने की जरूरत नहीं होती. बस कुछ आसान चेक्स और रोजमर्रा की छोटी आदतें अपनाकर आप फर्क साफ महसूस कर सकते हैं.

टायर प्रेशर को नजरअंदाज मत कीजिए

कई बार बाइक या कार का माइलेज कम होने की वजह इंजन नहीं, बल्कि टायर का कम प्रेशर होता है. जब टायर में हवा सही से नहीं होती, तो सड़क पर ज्यादा रगड़ पैदा होती है और गाड़ी का इंजन ज्यादा मेहनत करता है. इसका सीधा असर पेट्रोल की खपत पर पड़ता है. इसलिए हर कुछ हफ्तों में एक बार टायर प्रेशर जरूर चेक करवा लें

सर्विसिंग में देरी न करें 

सर्विस में देरी करना शुरुआत में पैसे बचाने जैसा लग सकता है, लेकिन आगे चलकर यही आपकी बाइक या कार की माइलेज पर असर डाल सकता है. समय पर सर्विस कराने से इंजन ऑयल साफ रहता है, फिल्टर्स सही से काम करते हैं और बाकी जरूरी पार्ट्स भी बेहतर हालत में रहते हैं. इसका सीधा फायदा यह होता है कि इंजन स्मूद चलता है और गाड़ी बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी देती है.

एयर फिल्टर को साफ करें या बदल दें 

अगर आपकी कार का एयर फिल्टर धूल-मिट्टी से भर गया है, तो इंजन तक सही मात्रा में हवा नहीं पहुंच पाती. इसका सीधा असर इंजन की परफॉर्मेंस पर पड़ता है और ज्यादा फ्यूल खर्च करने लगती है. खासकर भारत जैसी जगहों पर, जहां सड़कों पर धूल काफी होती है, एयर फिल्टर की रेगुलर चेकिंग और जरूरत पड़ने पर उसे साफ या बदलवाना बहुत जरूरी हो जाता है.

बेफिजूल सामान बूट में न रखें

अक्सर लोग अपनी गाड़ी के बूट में ऐसे सामान रखे रहते हैं जिनकी रोजाना जरूरत भी नहीं होती. लेकिन शायद आप ध्यान नहीं देते कि ये एक्स्ट्रा वजन आपकी गाड़ी के इंजन पर ज्यादा लोड डालता है. इसलिए अगर बूट में रखा अनचाहा सामान हटा दें, तो माइलेज में थोड़ा फर्क महसूस हो सकता है.

व्हील अलाइनमेंट पर ध्यान दें

अगर गाड़ी चलाते समय आपको लगे कि स्टीयरिंग थोड़ा टेढ़ा है या कार बिना वजह एक तरफ खिंच रही है, तो इसे अनदेखा न करें. अक्सर ये व्हील अलाइनमेंट गड़बड़ होने का संकेत होता है. सही अलाइनमेंट सिर्फ ड्राइविंग को स्मूद नहीं बनाता, बल्कि माइलेज पर भी असर डालता है.

यह भी पढ़ें: तेज गर्मी में भी चिल्ड रहेगा कार का AC, बस अपनाएं ये जरूरी मेंटेनेंस टिप्स

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >