BMW ने भारत में i5 लॉन्ग व्हीलबेस (LWB) को 79.6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है. यह भारत में ब्रांड की पहली स्थानीय रूप से बनाई गई इलेक्ट्रिक सेडान है और इसे BMW ग्रुप के चेन्नई प्लांट में असेंबल किया जाता है. i5 LWB की बुकिंग अगस्त में शुरू हुई थी और इसे सिंगल eDrive35L M Sport वेरिएंट में पेश किया गया है. इसी कीमत पर एक लिमिटेड रन फर्स्ट एडिशन भी उपलब्ध है जिसके सभी 99 यूनिट्स पहले ही बिक चुके हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
BMW i5 LWB: पॉवरट्रेन और रेंज
| स्पेसिफिकेशन | BMW i5 eDrive35L |
| इलेक्ट्रिक मोटर | सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर |
| पावर | 268 hp |
| टॉर्क | 410 Nm |
| ड्राइवट्रेन | रियर-व्हील ड्राइव (RWD) |
| 0-100 किमी/घंटा | 6.7 सेकंड |
| टॉप स्पीड | 195 किमी/घंटा |
| बैटरी क्षमता | 81.6 kWh |
| रेंज | 669 किमी (MIDC) |
| DC फास्ट चार्जिंग | 160 kW तक |
| 10-80% चार्जिंग | 33 मिनट |
| AC चार्जिंग | 11 kW तक |
| चार्जर | BMW वॉल्बॉक्स चार्जर, इंस्टॉलेशन के साथ |
i5 eDrive35L में एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है जो 268hp की पावर और 410Nm का टॉर्क देती है. यह रियर व्हील ड्राइव है और 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 6.7 सेकंड में पकड़ सकती है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 195 किमी प्रति घंटा है. इसकी 81.6kWh की बैटरी MIDC टेस्ट साइकिल के तहत 669 किमी की रेंज देने का दावा करती है. i5 LWB 160kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और BMW का दावा है कि इसे 10 से 80 परसेंट तक चार्ज होने में 33 मिनट का समय लगता है. यह 11kW तक की AC चार्जिंग को सपोर्ट करती है और इसके साथ इंस्टॉलशन के साथ BMW वालबॉक्स चार्जर भी मिलता है.
BMW i5 LWB: डायमेंशन
| डायमेंशन / तुलना | BMW i5 LWB |
| लंबाई | 5,175 mm |
| चौड़ाई | 2,156 mm |
| ऊंचाई | 1,520 mm |
| व्हीलबेस | 3,105 mm |
| नॉर्मल i5 से ज्यादा लंबाई | 115 mm |
| नॉर्मल i5 से ज्यादा व्हीलबेस | 110 mm |
| 5 सीरीज LWB से तुलना | लंबाई, ऊंचाई और व्हीलबेस समान |
i5 LWB की लंबाई 5,175mm, चौड़ाई 2,156mm और ऊंचाई 1,520mm है, साथ ही इसका व्हीलबेस 3,105mm है. नॉर्मल i5 के मुकाबले यह कुल मिलाकर 115mm ज्यादा लंबी है और इसका व्हीलबेस 110mm ज्यादा लंबा है. इसकी लंबाई, ऊंचाई और व्हीलबेस पेट्रोल इंजन वाली 5 सीरीज LWB के बिल्कुल बराबर हैं.
ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 535km रेंज का दावा, 4.5 सेकंड में 100kmph स्पीड... भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग हुई शुरू
BMW i5 LWB: एक्सटीरियर
| फीचर / स्पेसिफिकेशन | BMW i5 LWB |
| फ्रंट ग्रिल | इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल |
| हेडलाइट्स | अडैप्टिव LED |
| अलॉय व्हील्स | 20-इंच M अलॉय व्हील्स |
| टेल लाइट्स | LED टेल लाइट्स |
| वेलकम लाइट | उपलब्ध |
| C-पिलर डिजाइन | सफेद रंग में '5' बैज |
| पैकेज | M स्पोर्ट्स पैकेज |
| फ्रंट और रियर बंपर | M-स्पेसिफिक, ब्लैक हाई ग्लॉस इंसर्ट के साथ |
| स्टीयरिंग व्हील | M स्टीयरिंग व्हील |
| सीट्स | टू-टोन लेदर सीट्स |
| रियर सस्पेंशन | अडैप्टिव रियर एक्सल एयर सस्पेंशन (स्टैंडर्ड) |
| ग्राउंड क्लीयरेंस | भारतीय सड़कों को ध्यान में रखते हुए बढ़ाया गया |
| फ्रंट टायर | 245/45 R20 |
| रियर टायर | 275/40 R20 |
i5 LWB में BMW की जलने वाली किडजी ग्रिल, एडाप्टिव LED हेडलाइट्स और 20 इंच के M अलॉय व्हील्स मिलते हैं. इस सेडान में चारों तरफ घूमने वाली LED टेल लाइट्स, वेलकम लाइट और C पिलर पर सफेद रंग में 5 लिखा हुआ मिलता है.
इसमें M स्पोर्ट्स पैकेज मिलता है जिसमें ब्लैक हाई ग्लॉस इंसर्ट के साथ M स्पेसिफिक फ्रंट और रियर बंपर, M स्टीयरिंग व्हील और टू टोन लेदर सीट्स शामिल हैं. i5 LWB में स्टैंडर्ड तौर पर एडाप्टिव रियर एक्सल एयर सस्पेंशन भी मिलता है, जबकि BMW का कहना है कि भारतीय सड़कों की स्थिति को देखते हुए इसका ग्राउंड क्लीयरेंस बढ़ाया गया है. 20 इंच के व्हील्स में आगे की तरफ 245/45 R20 और पीछे की तरफ ज्यादा चौड़े 275/40 R20 टायर्स दिए गए हैं.
यह चार रंगों में उपलब्ध है जिसमें मिनरल व्हाइट, फायटोनिक ब्लू, कार्बन ब्लैक और ऑक्साइड ग्रे शामिल हैं.
ये भी पढ़ें: नई Audi Q3 की बुकिंग शुरू, ₹1 लाख में करें बुक, BMW X1 और GLA को देगी टक्कर, जानें खासियतें
BMW i5 LWB: इंटीरियर और फीचर्स
| कैटेगरी | फीचर / स्पेसिफिकेशन |
| इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले | 12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले |
| इंफोटेनमेंट स्क्रीन | 14.9-इंच टचस्क्रीन |
| क्लाइमेट कंट्रोल | 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल |
| फ्रंट सीट्स | इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल, वेंटिलेशन के साथ |
| एंबियंट लाइटिंग | डैशबोर्ड तक फैली एंबियंट लाइटिंग |
| रूफ | पैनोरमिक ग्लास रूफ |
| रियर AC कंट्रोल | अलग एयर कंडीशनिंग कंट्रोल |
| रियर आर्मरेस्ट | 2 कप होल्डर के साथ सेंट्रल आर्मरेस्ट |
| वायरलेस चार्जिंग | उपलब्ध |
| साउंड सिस्टम | 17-स्पीकर Bowers & Wilkins |
| कनेक्टिविटी | वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto |
| डिजिटल की | BMW Digital Key Plus |
| USB पोर्ट | USB-C |
| एयरबैग्स | 8 एयरबैग |
| अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल | स्टॉप एंड गो के साथ |
| लेन डिपार्चर वार्निंग | उपलब्ध |
| फ्रंट कोलिजन वार्निंग | उपलब्ध |
| रियर क्रॉस ट्रैफिक वार्निंग | उपलब्ध |
| टायर प्रेशर मॉनिटरिंग | उपलब्ध |
| 360 डिग्री कैमरा | उपलब्ध |
| पार्किंग सेंसर | आगे और पीछे |
| रिमोट पार्किंग | स्मार्टफोन से रिमोट पार्किंग सुविधा |
i5 LWB में 12.3 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और 14.9 इंच का टचस्क्रीन दिया गया है. अन्य फीचर्स में फोर जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेशन के साथ इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स, डैशबोर्ड तक फैली एंबियंट लाइटिंग और एक पैनोरमिक ग्लास रूफ शामिल है. पीछे बैठने वाले यात्रियों को अलग से एयर कंडीशनिंग कंट्रोल, दो कप होल्डर के साथ सेंट्रल आर्मरेस्ट और वायरलेस चार्जिंग मिलती है.
फीचर्स की लिस्ट में 17 स्पीकर वाला बॉवर्स एंड विलकिंस साउंड सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, BMW डिजिटल की प्लस और USB C पोर्ट शामिल हैं.
सेफ्टी और ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स में आठ एयरबैग, स्टॉप एंड गो के साथ एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, फ्रंट कोलिजन वार्निंग, रियर क्रॉस ट्रैफिक वार्निंग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग शामिल हैं. i5 LWB में 360 डिग्री कैमरा, आगे और पीछे पार्किंग सेंसर और स्मार्टफोन से रिमोट पार्किंग का फीचर भी मिलता है.
BMW i5 LWB: कीमत और मुकाबला
| मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम) | i5 LWB से कीमत में अंतर |
| BMW i5 LWB | ₹79.6 लाख | — |
| BMW i5 M60 xDrive | लगभग ₹1.2 करोड़ | लगभग ₹40.4 लाख महंगी |
| Lexus ES 500e | ₹91.2 लाख | ₹11.6 लाख महंगी |
79.6 लाख रुपये की कीमत पर i5 LWB नॉर्मल व्हीलबेस वाली i5 M60 xDrive से काफी सस्ती है, जिसकी कीमत लगभग 1.2 करोड़ रुपये है. M60 को पूरी तरह से बनी हुई कार (CBU) के रूप में इंपोर्ट किया जाता है जबकि i5 LWB को BMW के चेन्नई प्लांट में स्थानीय रूप से असेंबल किया जाता है.
i5 LWB का मुख्य मुकाबला लेक्सस ES 500e से है, जिसकी कीमत 91.2 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है. ES 500e में छोटी 74.68kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है जो 343hp की पावर और 438Nm का टॉर्क देती है, जिसकी क्लेम की गई रेंज 580 किमी है.
