Bike On Bike Video: इंस्टॉलमेंट नहीं भरा, तो बाइक पर लादकर ले गए गाड़ी, वीडियो देख आपका दिमाग घूम जाएगा

वायरल हो रहे वीडियो में एक बाइक के ऊपर एक बाइक लादकर ले जायी जा रही है. इसे देखनेवाले की आंखें फटी रह जा रही हैं. दरअसल, हम सब ने सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में नियमों को ताक पर रखते देखा है. लेकिन यह मामला तो सोच से भी ऊपर है.

Bike On Bike Viral Video: आये दिन सोशल मीडिया पर हमें ऐसा कुछ देखने को मिल जाता है, जिसे देख हैरानी तो होती ही है, हंसी भी छूट जाती है. इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखनेवाला यह सोचकर दंग है कि ऐसा कैसे हुआ भला! वायरल हो रहे वीडियो में एक बाइक के ऊपर एक बाइक लादकर ले जायी जा रही है. इसे देखनेवाले की आंखें फटी रह जा रही हैं. दरअसल, हम सब ने सामान को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में नियमों को ताक पर रखते देखा है. लेकिन यह मामला तो सोच से भी ऊपर है.

सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में दो लोग एक बाइक को अपनी बाइक पर लादकर सड़क पर जाते दिख रहे हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को सिराज नूरानी नाम के यूजर ने शेयर किया है. इसके कैप्शन में लिखा है कि यह वीडियो औरंगाबाद के वैजापुर का है. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है.

Also Read: VIRAL : अरबों की मालकिन और ब्रिटिश पीएम की सास पद्मश्री सुधा मूर्ति ने सड़क पर क्यों बनाया खाना?

बाइक पर लादी बाइक, और चल दिये

जानकारी के अनुसार, लोन चुकाने में डिफॉल्टर होने पर फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंट एक शख्स की बाइक ले जाने लगे. इस दौरान बाइक जब स्टार्ट नहीं हुई, तो उन्होंने बाइक को उठाकर अपनी बाइक पर रख लिया. लोन रिकवरी एजेंट्स की ऐसी कर्तव्य परायणता को देख जहां सोशल मीडिया यूजर्स हैरान हैं, वहीं कई यूजर्स का कहना है कि इन दिनों गरीबों को लोन देकर कई प्राइवेट फाइनेंस कंपनियां काफी फल-फूल रही हैं.

Also Read: VIRAL: यह वीडियाे देखने के बाद पेट्रोल पंप पर जाने से पहले दो बार सोचेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >