178km रेंज, दो हेलमेट रखने की जगह, डिस्क ब्रेक भी...डेली यूज के लिए ये फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर है बेस्ट

BGauss C12 MaxR में 178km तक की रेंज, 38 लीटर का बड़ा स्टोरेज और दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं. इसमें कई स्मार्ट और सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं, जो इसे डेली यूज और फैमिली के लिए एक अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाते हैं.

BGauss C12 MaxR की एंट्री प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में हुई है. इसकी शुरुआती कीमत 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इस कीमत पर सिर्फ बड़ी बैटरी और स्टाइलिश डिजाइन ही काफी नहीं होते. खरीदारों को अच्छा रेंज, कम्फर्टेबल राइडिंग, रोजमर्रा के काम आने वाले फीचर्स और लेटेस्ट टेक्नोलॉजी भी चाहिए होती है.

लेकिन सवाल यह है कि क्या नई BGauss C12 MaxR वाकई अपने पैसे वसूल है? इसका जवाब जानने के लिए आइए नजर डालते हैं उन 5 खास फीचर्स पर, जो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने लायक बनाते हैं.

3.8 kWh LFP बैटरी के साथ मिलेगी 178 km तक की रेंज

कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर 178 km तक चल सकती है. इसमें 3.8 kWh का LFP बैटरी पैक दिया गया है, जो लंबी दूरी तय करने में मदद करता है.

स्कूटर में 4.2 kW का PMSM मोटर मिलता है और इसे इको, राइड और स्पोर्ट, तीन राइडिंग मोड के साथ पेश किया गया है. चार्जिंग की बात करें तो बैटरी को 80 परसेंट तक चार्ज होने में करीब 3 घंटे 50 मिनट लगते हैं, जबकि फुल चार्ज होने में लगभग 5 घंटे 15 मिनट का समय लगता है.

ये भी पढ़ें: हेलमेट, बैग और ग्रॉसरी... सब समा जाएगा, 70 लीटर बूट स्पेस के साथ नई इलेक्ट्रिक स्कूटर की हुई एंट्री

38 लीटर स्टोरेज में आसानी से रख सकेंगे रोजमर्रा का सामान

इस BGauss C12 सीरीज स्कूटर में 38 लीटर का अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें आसानी से दो हेलमेट रखे जा सकते हैं. लेकिन बात सिर्फ हेलमेट रखने तक सीमित नहीं है. आप इसमें शॉपिंग बैग, छोटा बैकपैक और रेन गियर जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें भी रख सकते हैं. वहीं, BGauss C12 MaxR में फ्लैट फ्लोरबोर्ड, बॉटल होल्डर, अंब्रेला होल्डर और लॉक होने वाला ग्लवबॉक्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

5 इंच डिस्प्ले से लेकर एंटी-थेफ्ट तक, मिलेंगे कई फीचर्स

इसमें 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है. इसकी मदद से आपको टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल अलर्ट और बैटरी में बची रेंज की जानकारी मिलती है. इतना ही नहीं, आप अपनी पसंद के हिसाब से डिस्प्ले की थीम भी बदल सकते हैं.

स्कूटर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी भी दी गई है. वहीं, वायरलेस चार्जिंग का फीचर राइड के दौरान आपके कम्पैटिबल फोन को चार्ज रखने में मदद करता है. सेफ्टी के मामले में भी कंपनी ने कई फीचर्स दिए हैं. इसमें फॉल सेंस फीचर, साइड स्टैंड और मेन स्टैंड पर मोटर कट-ऑफ फंक्शन के साथ एंटी-थेफ्ट टेक्नोलॉजी भी मिलती है.

फोटो: bgauss.com

प्रीमियम डिजाइन और कई कलर ऑप्शन

इस स्कूटर में अलग तरह का लाइटिंग सेटअप दिया गया है और इसमें फुल एलईडी लाइट्स के साथ अलॉय व्हील्स मिलते हैं. यह स्कूटर Sparkling Wine Champagne Gold, Terra Green with Champagne Gold, Pearl White और Satin Black जैसे कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. प्रीमियम डिजाइन के अलावा इसमें अच्छा स्टोरेज, बड़ी बैटरी और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी भी मिलती है. ऐसे में यह उन लोगों के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है, जिन्हें रोजमर्रा के अलग-अलग कामों के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहिए.

भारतीय सड़कों के हिसाब से मिलता है सस्पेंशन और ब्रेकिंग सेटअप

इसमें आगे हाइड्रोलिक टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है, जबकि पीछे 5-स्टेप एडजस्टेबल नाइट्रॉक्स गैस-चार्ज्ड सस्पेंशन मिलता है. ब्रेकिंग के लिए स्कूटर के आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक दिए गए हैं. वहीं, C12 MaxR में 12 इंच के ट्यूबलेस टायर और 160 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है.

ये भी पढ़ें: न लाइसेंस, न RTO रजिस्ट्रेशन, 25kmph की टॉप स्पीड भी, स्कूल-ट्यूशन जाने वाले बच्चों के लिए बेस्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >