7 लाख रुपये के करीब मिलती हैं ये सनरूफ वाली कारें, जानें और क्या है इनमें खास

Sunroof Cars: भारत के किफायती कार सेगमेंट में अब मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है. करीब 7 लाख रुपये के बजट में भी कई कारें सनरूफ जैसे प्रीमियम फीचर के साथ आने लगी हैं. अगर आप भी कम बजट में सनरूफ वाली कार तलाश रहे हैं, तो हम मॉडल्स की लिस्ट तैयार करके लाए हैं. आइए देखते हैं.

अगर आप ऐसी कार ढूंढ रहे हैं जिसमें सनरूफ हो और साथ में लेटेस्ट फीचर्स भी मिलें, तो यह खबर आपके काम आ सकती है. भारत के कॉम्पिटिटिव बजट सेगमेंट में अब करीब 7 लाख रुपये की कीमत के आसपास भी कई कारें सनरूफ के साथ आने लगी हैं. हैचबैक से लेकर कॉम्पैक्ट SUV तक, 2026 में आप किन-किन सबसे किफायती सनरूफ वाली कारों को खरीद सकते हैं आइए आपको बताते हैं.

Hyundai i20

इस लिस्ट में पहला नाम Hyundai i20 का है. यह भारत में सनरूफ देने वाली सबसे किफायती कारों में से एक है. अच्छी बात यह है कि सनरूफ का फीचर आपको इसके Magna MT वेरिएंट से ही मिल जाता है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 7.79 लाख रुपये है.

इस कार में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है और आप इसे मैनुअल या CVT गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन में चुन सकते हैं. फीचर्स की बात करें तो इसमें 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल जाता है. सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, ABS के साथ EBD और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. माइलेज की बात करें तो Hyundai i20 Magna MT पेट्रोल रियल वर्ल्ड में लगभग 14 से 19 kmpl तक का माइलेज दे देती है.

Hyundai Exter

इस माइक्रो-SUV में S Smart MT वेरिएंट से ही सनरूफ मिलना शुरू हो जाता है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये से थोड़ी ऊपर से शुरू होती है. इसमें वही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जो i20 में मिलता है. अच्छी बात यह है कि Exter CNG ऑप्शन में भी आती है. माइलेज की बात करें तो कंपनी के मुताबिक यह करीब 19.4 kmpl तक का माइलेज देती है.

Tata Punch

इस कार में Pure+S वेरिएंट से सनरूफ मिलना शुरू हो जाता है. इसकी कीमत करीब 7.35 लाख रुपये से शुरू होती है. इसमें आपको सिंगल-पेन इलेक्ट्रिक सनरूफ के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और चार स्पीकर्स मिल जाते हैं.

सेफ्टी के मामले में भी Punch मजबूत है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर छह एयरबैग, ABS के साथ EBD और ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट्स मिलते हैं. वहीं, इसका 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन लगभग 18-20 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है.

Tata Altroz

इस कार में सनरूफ की सुविधा Pure S ट्रिम से शुरू होती है, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये के आसपास आपको पड़ती है. अच्छी बात यह है कि इसमें पेट्रोल, डीजल और CNG तीनों इंजन ऑप्शन मिल जाते हैं.

फीचर्स की बात करें तो Altroz Pure S ट्रिम में 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.25-इंच का बड़ा इंफोटेनमेंट सिस्टम, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और रियर AC वेंट्स जैसे काम के फीचर्स दिए गए हैं. वहीं सेफ्टी के मामले में भी यह कार मजबूत है. इसमें 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) मिलता है. माइलेज की बात करें तो Altroz Pure+S पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट ARAI के मुताबिक करीब 18-19 kmpl तक का माइलेज दे देता है.

Kia Sonet

Kia Sonet की कीमत लगभग 7.70 लाख रुपये से शुरू होती है, जो HTE(O) 1.2 लीटर पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट की है. फीचर्स की बात करें तो इसमें बेसिक ऑडियो सिस्टम, चार स्पीकर और फ्रंट पावर विंडोज मिलते हैं. वहीं सेफ्टी के मामले में कंपनी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है.

इसमें छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM), हिल असिस्ट कंट्रोल (HAC), ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम दिया गया है. माइलेज की बात करें तो Kia Sonet का HTE(O) 1.2 पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट करीब 18.4 kmpl का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज देता है.

यह भी पढ़ें: 15 लाख से कम में मिलने वाली 5 कारें जिनमें मिलती है ADAS फीचर, देखें लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >