कम हाइट वाले लोगों के लिए परफेक्ट हैं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, पार्किंग और ट्रैफिक में नहीं होगी परेशानी

Low Seat Height Electric Scooters: अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं जिसे भीड़भाड़ वाली सड़कों और तंग जगहों पर आसानी से कंट्रोल किया जा सके, तो सीट हाइट पर ध्यान देना जरूरी है. नीचे हमने ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताया गया है जो लो सीट हाइट के साथ आते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

भारत में स्कूटर खरीदते समय लोग सिर्फ पावर, टॉप स्पीड या एक्सेलरेशन के बारे में ही नहीं पूछते. इनमें से सब कुछ देखने के बाद वे एक बार स्कूटर पर बैठकर यह भी जरूर चेक करते हैं कि क्या उनके दोनों पैर आराम से जमीन तक पहुंच रहे हैं. सच कहें तो डेली राइड में यही बात कई बार सबसे ज्यादा मायने रखती है. शहर के ट्रैफिक में बार-बार सिग्नल पर रुकना हो या तंग पार्किंग स्पेस में स्कूटर संभालना, कम सीट हाइट वाला स्कूटर चलाना कहीं ज्यादा आसान और कम्फर्टेबल होता है. अगर आप भी ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जिसकी सीट हाइट कम हो, तो आइए एक नजर डालते हैं उन पर.

Bajaj Chetak

इसकी 760 mm की सीट हाइट इसे भारत की सबसे कम सीट हाइट वाली मेनस्ट्रीम इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक बनाती है. ये उन राइडर्स के लिए बेस्ट है जो ऊंची सीट वाली स्कूटर्स पर अनकम्फर्टेबल महसूस करते हैं. चेतक पर दोनों पैर आसानी से जमीन पर टिक जाते हैं, जिससे ट्रैफिक में रुकना-चलना काफी आसान हो जाता है. रेंज की बात करें तो वेरिएंट के हिसाब से यह 120 km से ज्यादा की दावा की गई रेंज देती है. इसके अलावा कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और TFT डिस्प्ले जैसे मॉडर्न फीचर्स भी इसमें मिलते हैं.

TVS iQube 

TVS iQube की सीट हाइट 770 mm है. इसकी चौड़ी सीट, अच्छी विजिबिलिटी और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन लंबी या डेली राइड को बेहद आसान बना देती है. TVS ने इसे अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ पेश किया है, जिनमें टॉप वेरिएंट 140 km से ज्यादा की रेंज का दावा करते हैं. शहर के ट्रैफिक में iQube चलाना बेहद आसान लगता है और इसकी सबसे बड़ी खासियत यही है कि इसमें कुछ भी बेवजह जटिल नहीं लगता.

यह भी पढ़ें: 153km रेंज, TFT डिस्प्ले और 80kmph की टॉप स्पीड, जानें Bajaj Chetak के इस वेरिएंट में और क्या खास

Ather Rizta

इसकी लंबी और चौड़ी सीट आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है.वहीं 780 mm की सीट हाइट इसे लगभग हर तरह के राइडर के लिए आसान और कम्फर्टेबल बनाती है. इसमें आपको बड़ा स्टोरेज स्पेस मिलता है, जिससे डेली का सामान आसानी से रखा जा सकता है. टॉप वेरिएंट्स में 159 km तक की IDC रेंज का दावा किया गया है, जबकि ट्रैक्शन कंट्रोल और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी जैसे मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं.

Hero Vida V1

इसकी सीट हाइट 780 mm है, जो Ather Rizta के बराबर है. जैसे ही आप थ्रॉटल को थोड़ा ज्यादा घुमाते हैं, स्कूटर की फुर्ती तुरंत महसूस होने लगती है. वहीं, इसकी रिमूवेबल बैटरी उन लोगों के लिए काफी काम की है जिनके पास पार्किंग में फिक्स्ड चार्जिंग की सुविधा नहीं है. बैटरी को निकालकर घर या ऑफिस में आसानी से चार्ज किया जा सकता है. इसके अलावा, Vida V1 में टचस्क्रीन डिस्प्ले, कई राइड मोड्स और वैरिएंट के हिसाब से अच्छी रेंज भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: 43 लीटर का स्टोरेज स्पेस, 163 km तक की रेंज… जानें क्यों ये स्कूटर कहलाती है ‘स्कूटर का SUV’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >