सस्पेंशन इतना कमाल कि खराब सड़कों पर भी नहीं दुखेगी कमर, देखें ये 5 बेहतरीन बाइक्स

अगर आप रोज ऐसी सड़कों पर बाइक चलाते हैं, जहां गड्ढे और टूटे-फूटे रास्ते हैं, तो अच्छा सस्पेंशन वाली बाइक चुनना बेहद जरूरी है. नीचे हमने 5 ऐसी बाइक्स के बारे में बताया है, जो बेहतरीन सस्पेंशन और कम्फर्टेबल सीट के साथ आते हैं.

भारत की सड़कें हर जगह एक जैसी नहीं होतीं. कहीं गहरे गड्ढे मिलते हैं, तो कहीं ऊंचे स्पीड ब्रेकर और टूटी-फूटी सड़कें. ऐसे में अगर आपकी बाइक का सस्पेंशन ज्यादा हार्ड है, तो रोज का सफर कमर और पीठ के लिए परेशानी बन सकता है. अच्छी बात यह है कि बाजार में कई ऐसी कम्यूटर बाइक्स मौजूद हैं, जिनमें कम्फर्टेबल सस्पेंशन, मुलायम सीट और सीधी (Upright) राइडिंग पोजिशन मिलती है.

अगर आप भी ऐसी बाइक की तलाश में हैं, जो खराब सड़कों पर आपकी कमर और पीठ की बैंड न बजाए , तो नीचे हमने 5 ऐसी कम्यूटर बाइक्स के बारे में बता बताया है, जो कम्फर्ट राइड के लिए बढ़िया ऑप्शन हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Hero Splendor Plus XTEC

Hero Splendor की पहचान हमेशा से अपनी शानदार रिलायबिलिटी और कम्फर्ट के लिए रही है. इसी परंपरा को XTEC वेरिएंट भी आगे बढ़ाता है. इसमें दिए गए टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर्स खराब सड़कों और गड्ढों के झटकों को काफी हद तक सोख लेते हैं. हल्का वजन और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन इसे शहर की रोजाना की आवाजाही के लिए बेहतरीन बनाते हैं. इसमें 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 8bhp की पावर और 8.05Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Honda Shine 125

Honda Shine 125 का सस्पेंशन खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों पर भी कम्फर्टेबल राइड देता है. इससे गड्ढों का झटका काफी हद तक कम महसूस होता है. बाइक की लंबी और सॉफ्ट सीट राइडर के साथ-साथ पीछे बैठे इंसान के लिए भी कम्फर्टेबल है. इसमें 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 10.6bhp की पावर और 11Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

ये भी पढ़ें: ये है Bajaj की 5 सबसे महंगी प्रीमियम Bike, जानें कीमत और खासियत

TVS Radeon

भले ही इस बाइक पर लोगों का ध्यान कम जाता हो, लेकिन कम्फर्ट के मामले में यह अपनी कैटेगरी की सबसे बेहतरीन बाइक्स में गिनी जाती है. इसकी सस्पेंशन सेटिंग्स को स्पोर्टी हैंडलिंग की बजाय आरामदायक राइड के लिए ट्यून किया गया है. इससे गड्ढों और उबड़-खाबड़ रास्तों का झटका काफी हद तक महसूस नहीं होता. पावर के लिए इसमें 109.7cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.08bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Bajaj Freedom 125

दो-दो फ्यूल टैंक होने के बावजूद Bajaj Freedom 125 की राइड क्वालिटी आपको बिल्कुल भी भारी-भरकम महसूस नहीं होने देती. इसकी लंबी व्हीलबेस और बेहतरीन ट्यून किया गया सस्पेंशन खराब और उबड़-खाबड़ सड़कों के झटकों को आसानी से सोख लेता है. वहीं, ऊंचा हैंडलबार और सीधी बैठने की पोजिशन लंबी दूरी तय करने पर भी थकान महसूस नहीं होने देती. इसमें 125cc का इंजन मिलता है, जो CNG और पेट्रोल दोनों पर चलता है. ये 9.5 bhp की पावर के साथ 9.7 Nm का टॉर्क देता है.

Honda SP125

इसमें दिए गए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर शॉक एब्जॉर्बर खराब सड़कों के झटकों को आसानी से संभाल लेते हैं. इसकी सीधी (Upright) राइडिंग पोजिशन और अच्छी कुशनिंग वाली सीट डेली ऑफिस आने-जाने से लेकर लंबी राइड तक के लिए परफेक्ट हैं. परफॉर्मेंस की बात करें तो Honda SP125 में 123.94cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 10.6 bhp की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

ये भी पढ़ें: Hero Super Splendor Xtec 2.0 का Disc वेरिएंट खरीदें या Drum? पैसे खर्च करने से पहले जान लें


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >