अगर आपका बजट 80 हजार तक रुपए के अंदर है और आप मेरी तरह मिडिल क्लास हैं, तो ये लेख आपके लिए है. अगर आप ऐसी कम्यूटर बाइक खरीदना चाहते हैं, जो माइलेज भी अच्छी दे और कम दाम में भी आ जाए, तो ये खबर आपके लिए काम की है.
भारतीय बाजार में कम बजट में कई पॉपुलर कम्यूटर बाइक्स मौजूद हैं. इनमें कुछ बाइक 80 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करती हैं. इस लिस्ट में हमने 8 ऐसी बाइक्स को शामिल किया है, जिनकी कीमत 80 हजार रुपए से कम है. आइए जानते हैं उन सभी बाइक्स की कीमत, इंजन, फीचर्स और माइलेज के बारे में.
TVS Radeon: कीमत ₹58,850
- कम कीमत में अगर आप थोड़ी प्रीमियम दिखने वाली बाइक चाहते हैं, तो TVS Radeon एक अच्छा विकल्प हो सकती है. इसका डिजाइन रेट्रो स्टाइल का है. इसमें क्रोम फिनिश वाला हेडलैंप, टैंक पैड्स और आरामदायक सीट मिलती है.
- बाइक में 109.7cc का एयर-कूल्ड, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है. यह इंजन 8.19 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, USB चार्जर और लंबी सीट जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- राइडिंग को बेहतर बनाने के लिए बाइक में 180mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और SBT ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. माइलेज की बात करें तो यह बाइक रोजाना इस्तेमाल में करीब 73.68 kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है.
ये भी पढ़ें: हाइट कम है? कोई दिक्कत नहीं, TVS, Honda और Hero की इन स्कूटर्स में आराम से पहुंचेगा पैर
TVS Sport: कीमत ₹59,100
- कम बजट में ज्यादा माइलेज वाली बाइक की बात हो तो TVS Sport का नाम जरूर आता है. इसका डिजाइन स्पोर्टी है और इसमें आकर्षक बॉडी ग्राफिक्स के साथ स्टाइलिश हेडलाइट काउल मिलता है.
- इस बाइक में 109.7cc का ET-Fi Eco-Thrust इंजन दिया गया है, जो 8.29 PS की पावर और 8.7 Nm का टॉर्क देता है. इसमें इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एनालॉग मीटर और इकोनॉमी व पावर मोड इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- सेफ्टी के लिए SBT ब्रेकिंग सिस्टम और 175mm का ग्राउंड क्लीयरेंस दिया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका माइलेज है. यह बाइक करीब 80 kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है.
Hero HF Deluxe: कीमत ₹59,477
- Hero HF Deluxe लंबे समय से भारतीय ग्राहकों के बीच पसंद की जाती है. इसका डिजाइन सिंपल है और इसे खास तौर पर रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
- इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में i3S आइडल स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, एनालॉग स्पीडोमीटर और अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- सेफ्टी के लिए साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है. माइलेज की बात करें तो HF Deluxe करीब 70 kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है.
Hero HF 100: कीमत ₹59,839
- अगर आपकी प्राथमिकता कम कीमत, कम वजन और कम मेंटेनेंस है, तो Hero HF 100 आपके लिए एक विकल्प हो सकती है. इसका डिजाइन काफी सिंपल है और इसमें बेसिक कम्यूटर स्टाइल देखने को मिलता है.
- इसमें 97.2cc का फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में एनालॉग मीटर कंसोल और किक स्टार्ट जैसे बेसिक फीचर्स मिलते हैं.
- इसमें इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम और ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. हल्की और किफायती होने के साथ यह बाइक करीब 70 kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है.
Honda Shine 100: कीमत ₹65,642
- Honda Shine 100 का डिजाइन कंपनी की लोकप्रिय Shine 125 से प्रेरित है. इसका लुक सिंपल होने के साथ थोड़ा प्रीमियम भी नजर आता है. यह बाइक रोजाना ऑफिस या दूसरे कामों के लिए एक अच्छा कम्यूटर विकल्प है.
- इसमें 98.98cc का OBD-2 कम्प्लायंट eSP इंजन दिया गया है. यह इंजन 7.38 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.
- बाइक में लंबी और आरामदायक सीट, एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और eSP तकनीक मिलती है. सेफ्टी के लिए CBS और साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ सेंसर दिया गया है. माइलेज करीब 65 kmpl (ARAI) तक हो सकता है.
Bajaj Platina 100: कीमत ₹70,511
- Bajaj Platina 100 को खास तौर पर आरामदायक और ज्यादा माइलेज वाली बाइक के तौर पर देखा जाता है. इसका डिजाइन स्लीक है और फ्रंट में सिग्नेचर LED DRL दी गई है.
- इसमें 102cc का DTS-i इंजन मिलता है, जो 7.9 PS की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में लंबी Comfortec सीट और Nitrox सस्पेंशन दिए गए हैं, जिससे खराब रास्तों पर भी राइडिंग आरामदायक रहती है.
- इसमें CBS ड्रम ब्रेक और करीब 200mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. माइलेज के मामले में Platina 100 काफी मजबूत है और यह करीब 70 kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है.
Bajaj CT 110X: कीमत ₹74,390
- अगर आप थोड़े रफ-टफ लुक वाली बाइक चाहते हैं, तो Bajaj CT 110X पर विचार कर सकते हैं. इसका डिजाइन दूसरी कम्यूटर बाइक्स से अलग है. इसमें राउंड हेडलैंप ग्रिल, हैंडलबार ब्रेस, क्रैश गार्ड और रियर लगेज कैरियर जैसे एलिमेंट मिलते हैं.
- बाइक में 115.45cc का DTS-i इंजन दिया गया है, जो 8.6 PS की पावर और 9.81 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें सेमी-नॉबी टायर्स, रबर टैंक पैड्स और बेली पैन जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- 170mm के ग्राउंड क्लीयरेंस और कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम की मदद से यह खराब रास्तों पर भी बेहतर तरीके से चल सकती है. इसका माइलेज करीब 70 kmpl (ARAI) तक बताया जाता है.
Hero Splendor Plus: कीमत ₹77,777
- Hero Splendor Plus का नाम भारतीय कम्यूटर बाइक बाजार में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले नामों में शामिल है. इसका क्लासिक डिजाइन लंबे समय से ग्राहकों को पसंद आता रहा है.
- इसमें 97.2cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.02 PS की पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. बाइक में i3S फ्यूल-सेविंग तकनीक, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, एनालॉग मीटर और ट्यूबलेस टायर्स मिलते हैं.
- सेफ्टी के लिए इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम और साइड-स्टैंड इंडिकेटर दिया गया है. माइलेज की बात करें तो Splendor Plus करीब 70 kmpl (ARAI) तक का माइलेज दे सकती है.
80 हजार रुपये के बजट में कौन-सी बाइक बेहतर?
- अगर आपका मुख्य फोकस माइलेज और कम खर्च है, तो TVS Sport और Bajaj Platina 100 अच्छे विकल्प हो सकते हैं. वहीं रोजाना इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद और आसान कम्यूटर बाइक चाहिए तो Hero HF Deluxe और Splendor Plus पर विचार किया जा सकता है.
- अगर आप थोड़े अलग और रफ-टफ डिजाइन वाली बाइक चाहते हैं, तो Bajaj CT 110X बेहतर विकल्प हो सकती है. वहीं प्रीमियम लुक के साथ कम कीमत में बाइक चाहिए तो TVS Radeon भी आपके लिए सही हो सकती है.
- हालांकि, बाइक खरीदने से पहले अपने शहर में एक्स-शोरूम और ऑन-रोड कीमत, उपलब्ध वेरिएंट और डीलर ऑफर्स जरूर चेक कर लें. माइलेज भी सड़क, ट्रैफिक, राइडिंग स्टाइल और बाइक की कंडीशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.
ये भी पढ़ें: कैब कंपनी से इलेक्ट्रिक स्कूटर तक, पहले मचाई धूम फिर गंवाई बढ़त, ऐसी रही Ola Electric की पूरी कहानी
