Best 5G Smartphone Under 15K: 15 हजार रुपये से सस्ते ये हैं बेस्ट 5G स्मार्टफोन्स, यहां देखें पूरी लिस्ट

वैसे तो इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में 15 हजार रुपये से सस्ते कई 5G स्मार्टफोन्स मौजूद हैं लेकिन, इस स्टोरी में हम केवल उन्हीं 5G स्मार्टफोन्स की बात करने वाले हैं जो कि इस प्राइस रेंज में बेस्ट की केटेगरी में आते हैं. चलिए लिस्ट पर डालते हैं एक नजर

Best Budget 5G Smartphones: इंडियन स्मार्टफोन मार्केट समय के साथ काफी बड़ा होता चला गया है. यहां आपको हर बजट और ब्रैंड के स्मार्टफोन्स देखने को मिल जाएंगे. इस स्टोरी में हम मुख्य तौर पर उन्ही स्मार्टफोन्स के बारे में बात करेंगे जिनकी कीमत 15 हजार रुपये से कम हो और जो कि 5G स्मार्टफोन्स हों. तो अगर आप अपने लिए बजट में कोई 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आपको अपने लिए एक सही स्मार्टफोन चुनने में काफी आसानी हो जाएगी. तो चलिए इस लिस्ट पर डालते हैं एक नजर .

Moto G51 5G

Moto के स्मार्टफोन्स अपने क्लीन UI और स्टॉक Android एक्सपीरियंस के लिए काफी पसंद किये जाते हैं. अगर आप अपने लिए Moto की कोई बजट 5G स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो Moto का G61 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है. इस स्मार्टफोन में 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज, Snapdragon 480+ चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमे प्राइमरी कैमरा 50MP का, अल्ट्रावाइड कैमरा 8MP का और मैक्रो लेंस 2MP का है. इसके फ्रंट में 13MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इस स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत 14,949 रुपये रखी गयी है.

Also Read: Nokia G60 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, यहां पाएं कीमत और फीचर्स की डिटेल्स
Redmi 11 Prime 5G

Redmi के इस स्मार्टफोन की अगर बात करें तो इसमें कंपनी ने 6.58 इंच का IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 700 चिपसेट, 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP एक और डेप्थ कैमरा 2MP एक है. इसके फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. कीमत की अगर बात करें तो इसके लिए आपको 14,999 रुपये चुकाने पड़ेंगे.

Realme 9i 5G

Realme 9i 5G के स्पेक शीट पर अगर नजर डालें तो इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की IPS LCD डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 810 चिपसेट, 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का है और वहीं इसके फ्रंट में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. Realme 9i के कीमत की अगर बात करें तो इस स्मार्टफोन के लिए आपको 14,499 रुपये की शुरूआती कीमत चुकानी पड़ेगी.

Also Read: iQOO Neo 7 से लेकर OnePlus Nord 3 तक नवंबर में लॉन्च होंगे ये धांसू 5G स्मार्टफोन्स, देखें पूरी लिस्ट
iQOO Z6 Lite 5G

अगर आप बजट सेगमेंट में एक बेहतरीन परफोरैंस वाला स्मार्टफोन लेने की सोच रहे हैं तो iQOO Z6 Lite एक अच्छा ऑप्शन बनकर सामने आता है. इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच की IPS LCD डिस्प्ले, Snapdragon 4 Gen 1 चिपसेट, 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज, डुअल रियर कैमरा सेटअप जिसमें प्राइमरी कैमरा 50MP का और मैक्रो लेंस 2MP का है. iQOO Z6 Lite 5G स्मार्टफोन की शुरूआती कीमत कंपनी ने 13,999 रुपये रखी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >