Pulsar के 25 साल पूरे होने पर ₹15,500 तक के फायदे दे रही Bajaj Auto

Bajaj Pulsar ने पूरे किए 25 साल. खास सेलिब्रेशन ऑफर में ₹15,500 तक का फायदा, फ्री सर्विस और जीरो प्रोसेसिंग फीस. मौका सीमित समय के लिए, जानें पूरी डिटेल्स.

भारत की सबसे लोकप्रिय स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) ने अपने 25 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर कंपनी ने नया साल धमाकेदार अंदाज में शुरू किया है.”25 ईयर्स ऑफ पल्सर सेलिब्रेशन ऑफर” के तहत ग्राहकों को चुनिंदा मॉडल्स पर ₹15,500 तक का लाभ दिया जा रहा है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और देशभर के अधिकृत बजाज डीलरशिप्स पर उपलब्ध है.

पल्सर की विरासत: सिर्फ माइलेज नहीं, स्पोर्ट्स का मजा

25 साल पहले जब पल्सर लॉन्च हुई थी, तब भारतीय बाजार में मोटरसाइकिलें मुख्यतः माइलेज और रोजमर्रा की सवारी तक सीमित थीं पल्सर ने इस सोच को बदलते हुए युवाओं को स्पोर्टी डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और किफायती कीमत का अनोखा कॉम्बिनेशन दिया. यही वजह है कि यह बाइक कॉलेज स्टूडेंट्स और युवा प्रोफेशनल्स की पहली पसंद बन गई.

ऑफर में क्या-क्या मिलेगा फायदा

कंपनी ने फ्लैट डिस्काउंट की बजाय मॉडल और रीजन के हिसाब से बेनिफिट्स तय किए हैं. इसमें डायरेक्ट सेविंग्स, फाइनेंस पर जीरो प्रोसेसिंग फीस और पांच फ्री सर्विस शामिल हैं. यानी शुरुआती मेंटेनेंस कॉस्ट भी कम हो जाएगी, जिससे बाइक खरीदना और चलाना दोनों सस्ता पड़ेगा.

पल्सर ने बनाई “नेकेड स्पोर्ट्स” सेगमेंट की पहचान

पल्सर ने भारतीय बाजार में “नेकेड स्पोर्ट्स” सेगमेंट को जन्म दिया.मस्कुलर स्टाइलिंग, प्रिसाइज हैंडलिंग और DTS-i जैसी टेक्नोलॉजी ने इसे खास बनाया. इसने आम राइडर्स को भी स्पोर्ट्स बाइकिंग का मजा सुलभ कराया.

नई पीढ़ी की पल्सर: NS400Z सबसे पावरफुल

पल्सर का सफर यहीं नहीं रुका. कंपनी ने लगातार नए मॉडल्स पेश किए और आज NS400Z को सबसे ताकतवर पल्सर माना जाता है. यह बाइक आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ब्रांड की विरासत को आगे बढ़ा रही है.

कंपनी का संदेश: ग्राहकों को धन्यवाद

बजाज ऑटो के मोटरसाइकिल बिजनेस यूनिट के प्रेसिडेंट सरंग कानाडे ने कहा कि पल्सर ने भारत की परफॉर्मेंस मोटरसाइक्लिंग जर्नी को परिभाषित किया है. यह ऑफर ग्राहकों को धन्यवाद कहने और उन्हें असली वैल्यू देने का तरीका है.

यह भी पढ़ें: New Bajaj Pulsar 150 Classics 2026: 148 किलो वजन, 15 लीटर टैंक, लंबी राइड्स के लिए परफेक्ट पैकेज

यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar: नये लुक और फीचर्स के साथ आयी 2026 Pulsar NS125, अब और स्टाइलिश और स्मार्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >