Bajaj Discover का भारत में 17 साल बाद खत्म हुआ सफर, यह रही वजह

Bajaj Auto Remove Discover Bikes From Official Website : बजाज ऑटो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया है. इस दौरान कंपनी ने कई बीएस6 बाइक्स को भी वेबसाइट पर पेश किया है. वहीं, कई मोटरसाइकिलों को अपनी वेबसाइट से हटाया भी है. हटायी गई बाइक्स वह हैं जिन्हें कंपनी ने बीएस 6 में अपग्रेड नहीं किया गया है. इस बीएस6 सूची में कंपनी की कम्यूटर सेगमेंट बाइक डिस्कवर भी गायब है. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को जल्द ही बंद करने जा रही है. हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं आया है.

Bajaj Auto Remove Discover Bikes From Official Website : बजाज ऑटो ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट को अपडेट किया है. इस दौरान कंपनी ने कई बीएस6 बाइक्स को भी वेबसाइट पर पेश किया है. वहीं, कई मोटरसाइकिलों को अपनी वेबसाइट से हटाया भी है.

Also Read: Hyundai की सबसे सस्ती कार BS6 इंजन के साथ लॉन्च

हटायी गई बाइक्स वह हैं जिन्हें कंपनी ने बीएस 6 में अपग्रेड नहीं किया गया है. इस बीएस6 सूची में कंपनी की कम्यूटर सेगमेंट बाइक डिस्कवर भी गायब है. ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी इस बाइक को जल्द ही बंद करने जा रही है. हालांकि कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर ऐसा कोई बयान नहीं आया है.

Also Read: BS6 Royal Enfield Bullet 350 भारत में लॉन्च, इतनी बढ़ गई कीमत

आपको बता दें कि बजाज ऑटो ने अपने ज्यादातर प्रोडक्ट्स BSVI कंप्लायंट कर दिये हैं और जिन्हें कंपनी अपग्रेड नहीं करना चाहती है, उन्हें हटा रही है. इसका ताजा उदाहरण Bajaj Avenger 220 Street बाइक है, जिसे भारत में ​​बंद कर दिया गया है. इसी तरह कंपनी ने Discover 110 और Discover 125 को अभी तक BSVI अपडेट नहीं दिया है और ये बजाज की वेबसाइट से गायब भी हैं.

Also Read: Hero MotoCorp की सबसे सस्ती मोटरसाइकिल का BS-VI अवतार लॉन्च

बजाज डिस्कवर कंपनी की भारत में सबसे पुरानी बाइक्स में से एक है. इसे 2003 में लॉन्च किया गया था. डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 के अलावा बजाज ऑटो डिस्कवर को 100cc, 135cc और 150cc के विभिन्न इंजन डिस्प्लेसेमेंट में बेचती थी. बजाज ने सबसे पहले डिस्कवर को 125cc इंजन में लॉन्च किया था.

Also Read: BS6 Royal Enfield Bullet को टक्कर देगी Jawa Forty Two BS6, जानें कौन है ज्यादा दमदार

इसके बाद 2005 में इसका 112cc वेरिएंट आया, जिसका माइलेज 101kmpl था. इसके बाद बजाज ऑटो ने ऑल ब्लैक थीम, ज्यादा चौड़े रियर टायर और स्पोर्टी लुक के साथ 135cc Discover लॉन्च की. इसके बाद Discover 150 आयी और कंपनी ने Discover 135 को बंद कर दिया.

Also Read: BS6 Suzuki Gixxer Series Launch: सुजुकी ने पेश की जिक्सर बाइक की नयी रेंज, पढ़ें पूरी खबर

डिस्कवर रेंज बाइक्स को वक्त-वक्त पर कंपनी अपडेट करती रही है. यह लगातार 17 सालों तक इस बाइक रेंज के भारतीय टूव्हीलर बाजार में मजबूती से जमे रहने की वजहों में से एक है. बजाज ने कुछ महीनों पहले ही पल्सर 125 को लॉन्च किया था. इसके बाद Discover 125 की मांग कमजोर पड़ती दिखाई देने लगी क्योंकि ग्राहकों को थोड़े ज्यादा पैसे देकर पल्सर 125 के रूप में डिस्कवर 125 का ज्यादा स्पोर्टी विकल्प बाजार में आ गया.

Also Read: Lockdown के बीच BS6 TVS Radeon लॉन्च, खासियत जान रह जाएंगे दंग

भारतीय वाहन बाजार में फिलहाल बजाज डिस्कवर की वापसी की संभावनाएं काफी कम लग रही हैं. हालांकि उम्मीद है कि कंपनी इसका एक्सपोर्ट उन देशों को जारी रखेगी, जहां बीएस 6 रेगुलेशन्स के समानांतर नियम प्रभावी हैं.

Also Read: 2020 Renault Duster BS6 लॉन्च, जानें कितनी बदली है यह SUV

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >